मनोरंजन

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein सत्य-सई ने की शादी विराट का टुटा दिल, घर में कराया सई का 

मुंबई 1 मई 2023 स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड में सई और सत्या की शादी हो गई। विराट सई को सत्या से शादी करने के लिए खरी-खोटी सुनाता है। इतना ही नहीं विराट सत्या को मारने के लिए आगे बढ़ता है।

लेकिन सई बीच में आ जाती हैं और कहती हैं तुम आज से मेरे परिवार से दूर रहोगे। मैं अब सई सत्या अधिकारी बन गई हूं। सई की बाते सुनकर विराट का दिल टूट जाता है। वो कहता है सही कहा तुमने। तुम वो लड़की नहीं हो जिससे मैंने दीवानों की तरह प्यार किया था।


विराट शादी के मंडप से चला जाता है। इधर सत्या की मां अंबा शादी में हुए ड्रामे से काफी परेशान होती है। वो घर के बाहर चौव्हाण परिवार के लोगों के आने पर पांबदी लगा देती है। पाखी काकू और बाकी घरवालों को बताती हैं कि सई ने सत्या से शादी कर ली है। काकू को इस बात का भरोसा नहीं होता है। पाखी काकू को खरी- खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि आप मेरा घर तोड़ना चाहती थी। आपकी सारी उम्मीदों पर सई ने पानी फेर दिया।

Back to top button