क्राइम

CG NEWS : लालची पति से परेशान पत्नी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम, मासूम बेटी को कुंए फेंका,हत्या का राज खुला तो सबके उड़ गये होश

बेमेतरा 1 नवंबर 2022। बेमेतरा जिला में एक लालची पति से परेशान होकर विवाहिता ने अपनी 4 महीने की मासूम बेटी को जिंदा कुंए में फेंक कर मार डाला। इस सनसनीखेज घटना के बाद महिला घर के लोगों को गुमराह करती रही। लेकिन जब पुलिस ने असलियत जानने का प्रयास किया तो हकीकत जानकर सब हैरान रह गये। बताया जा रहा हैं कि पत्नी के बड़े पिता की जमीन हथियाने के लिए पति अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था। पति के सौतेले व्यवहार से तंग आकर महिला ने ये खौफनाक कदम उठाते हुए नवजात मासूम को ही जिंदा कुंए में फेंक कर हत्या कर दी।

पूरा घटनाक्रम बेमेतरा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के घोघरा गांव का है। बताया जा रहा हैं कि यहां रहने वाला चंद्रप्रकाश यादव का परिवार निवास करता हैं। पेशे से मजदूरी का काम करने वाले चंद्रप्रकाश के घर उसकी पत्नी और बच्चें रहते थे। पुलिस की माने तो 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव के कुएं में एक बच्चीं की लाश तैरती हुई मिली थी। 4 महीने की इस बच्चीं को राही यादव के रूप में शिनाख्त किया गया था, जो कि चंद्रप्रकाश और बबीता की बच्चीं थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

इस केस में पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसके बावजूद एक हफ्ते तक मामले में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस की टीम एक बार फिर से 30 अक्टूबर को घोघरा गांव पहुंची। क्योंकि पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव की बयान पर शक था। इसलिए उस दिन पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपनी बच्चीं की हत्या का गुनाह कबूल कर इस घटना के पीछे की हकीकत पुलिस को बताई। पुलिस को बबीता ने बताया कि उसने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने पति चंद्रप्रकाश यादव के व्यवहार से तंग आ गई थी।

बबीता ने बताया कि बचपन से मैं अपने बड़े पिता के यहां रही। इसलिए उसका पति अक्सर उसके बड़े पिता से जमीन मांगने के लिए दबाव बनाता था। मगर बबीता ने उसे इनकार कर दिया था। इस वजह से वह बार-बार विवाद करता था। आरोपी बबीता ने बताया कि उसके पहले से ही 2 बच्चे हैं। जब वह 3 महीने की गर्भवती थी। तब से उसका पति जमीन मांगने के लिए कहता रहता था। उस वक्त वह अपने पति के साथपुणे में थी। बबीता और उसका पति दोनों वहां मजदूरी करते थे। लेकिन चंद्रपक्राश ने एक बार फिर बबीता के सामने शर्त रख दी थी कि जमीन नही मांगने पर वह तीसरे बच्चें को नही अपनायेगा।

इस बात से परेशान होकर बबीता वापस गांव आ गई और बाद में राही यादव को जन्म दिया। बबीता की माने तो बच्ची होने के बाद और अभी कुछ दिन पहले 15 अक्टूबर को उसका पति घर आया था। लेकिव उसने ना बच्चीं को देखा और ना ही अपनी पत्नी से बात तक की। इसके बाद चंद्रप्रकाश बिना बात किए ही वापस पुणे चला गया था। इस बात से परेशान होकर बबीता ने 4 महीने की मासूम बच्चीं को 22 अक्टूबर की रात कुएं में फेंक दिया। किसी को पता ना चले इसलिए उसने भूत की कहानी भी सुनाई। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button