क्राइम

दरिंदगी – चलती ट्रेन में रेप, लड़की को कोच से उठाकर पैंट्रीकार में ले जाकर किया बलात्कार, मारपीट कर चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दी, झांसी में आरोपी को ……

 

भोपाल 12 फरवरी 2022 । चलती ट्रेन में लड़की के साथ रेप की सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा दिया है। भोपाल में चलती ट्रेन में 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। वारदात में दिल्ली की 21 साल की लड़की के साथ पैंट्री कार के मैनेजर ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। मंह बंद रखने के लिए आरोपी मैनेजर ने पीड़ित लड़की के साथ मारपीट करने के साथ ही चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी धमकी दी गयी थी।

पूरा घटनाक्रम बेंगलुरु.दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की पुरानी दिल्ली की रहने वाली है। 9 फरवरी को वह दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। मुंबई पहुंचने के बाद वहां लोगों ने मुंबई अकेली लड़कियों के लिए अच्छा नहीं होने की बात कहकर वापस लौट जाने की सलाह दी गयी। लोगों के कहने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली लौटने के लिए लड़की ने ट्रेन पकड़ी थी । इस ट्रेन में काफी भीड़ थी, इसलिए भुसावल स्टेशन में वह उतर गई। यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर.निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठ गई। लड़की की माने तो एसी का टिकट नही होने के कारण वह फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई थी।

रात करीब 8 बजे एक शख्स उसके पास आया,और उसने उसे उठाकर एसी कोच से निकलकर जनरल डिब्बे में जाने की बात कही। जिसके बाद वह शख्स लड़की को जबरन जनरल बोगी की तरफ ले जाने लगा। कैंटीन वाले डिब्बे के पास जाने के बाद उस शख्स ने उसे वहीं गेट के पास सोने की बात कह दी। लेकिन कुछ देर बाद ही वही शख्स दोबारा लौटा और उसने दरवाजे के पास से उसे जबरन उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे मेें पैंट्री कार में ले गया।

यहां आरोपी शख्स ने लड़की के साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी शख्स ने उसके साथ मारपीट भी कि और धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर जान से मार देगा । इसके बाद पीड़ित लड़की अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। रात के 10 के लगभग हुए इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने ट्रेन में मिले दो लोगों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद भोपाल स्टेशन पहुंचने पर उन्ही दो शख्स के साथ लड़की ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई।

इस घटना के बाद भोपाल स्टेशन में खड़ी ट्रेन का पैंट्री कार कोच को खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मी उसे खोल नहीं रहे थे। जिसके बाद कोच खुलवाकर सभी को हिरासत में ले लिया है। 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लेकर उनकी पहचान कराने के साथ ही घटना के संबंध में पूछताछ की गयी। इसी दौरान इस वारदात के मुख्य आरोपी भूपेंद्र तोमर को जीआरपी ने झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ट्रेन के दूसरे कोच में जाकर छिप गया था।

Back to top button