क्राइम

पुलिस कॉन्स्टेबल ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर दोस्त की पत्नी का किया रेप,मदद के लिए दोस्त की पत्नी ने बुलाया था घर, इसके बाद कांस्टेबल ने…..

महाराष्ट्र 30 अक्टूबर 2022। मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की करतूत ने खाकी को शर्मसार कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी कॉस्टेबल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की पत्नी से रेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया हैं। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। वहीं घटना के बाद से आरोपी कॉन्स्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड फरार चल रहे हैं।

पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले का हैं। यहां पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ अप्राकृतिक व्यवहार और बलात्कार का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला मुंबई के एक प्राइवेट फर्म में काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में यह कहा है कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन उसने कॉन्सटेबल राहुल लोंढे और उसकी गर्लफ्रेंड प्रिया को घर पर मदद के लिए बुलाया था। पीड़िता के मुताबिक पति के ज्यादा ड्रिंक करने की आदत की वजह से उस दिन झगड़ा हुआ था। इस बात से परेशान पीड़िता कॉन्स्टेबल राहुल और प्रिया से यह बात शेयर करना चाहती थीं।

इसके बाद राहुल ने उन्हें अपने घर चलने को कहा। जब वह राहुल के फ्लैट में पहुंची, तो उन दोनों ने पीड़िता को ड्रिंक ऑफर किया। इसके बाद पीड़िता का कहना है कि लोंढे और उपाध्याय ने उन्हें दो से तीन ग्लास अल्कोहल जबर्दस्ती पिला दिया। इसके बाद जब वह बेसुध होने लगी,तब आरोपी कॉन्सटेबल ने राहुल लोंढे और उसकी गर्लफ्रेंड अपने कपड़े उतारने लगे। इसके बाद राहुल लोंढे ने उसके साथ सेक्स किया और प्रिया उपाध्याय ने भी सेक्शुअली अब्यूज किया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के 24 घंटे के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को घर तक ड्रॉप करने के बाद फरार हो गये।

इसके बाद पीड़िता ने अपने पति से ये सारी बातें बताईं। घटना से आहत पीड़ित के पति ने जब आरोपी राहुल से सवाल-जवाब किया तो राहुल धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता और उसके पति थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार है। नालासोपारा पुलिस ने 18 अक्टूबर को आरोपी पुलिसकर्मी राहुल लोंढे और उसकी गर्लफ्रेंड प्रिया उपाध्याय के खिलाफ अप्राकृतिक व्यवहार और बलात्कार का केस दर्ज किया है।

Back to top button