हेडलाइन

लाल बत्ती : निगम-मंडल के बाकी बचे पदों पर नियुक्तियां जल्द….प्रदेश कार्यकारिणी बैठक खत्म… इन मुद्दों पर हुई चर्चा …

रायपुर 30 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ में निगम मंडल में बची नियुक्तियां जल्द हो सकती है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निगम मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर कहा, उस पर भी चर्चा चल रही, जल्द ही बचे हुए पदों पर नियुक्ति होग। राजीव भवन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय चन्दन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में बैठक में भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा हुई, वहीं 9 अगस्त को शुरू होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर की पदयात्रा आजादी की गौरव यात्रा के नाम से निकलेगी, संगठन के 1 महीने के कार्यो की समीक्षा की गयी। पार्टी में सांगठनिक तैयारियों की भी आज की बैठक में समीक्षा की गयी।

बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बना है। भाजपा के अमृत महोत्सव के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन चुनाव को लेकर तैयारिया की गई है..जल्द ही सभी संगठन चुनाव पूरे होंगे। भाजपा के आरोपो पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है की कांग्रेस सरकार संघीय ढांचे के रूप में चलती है। उन्होंने कहा कि ईर्ष्या जैसी कोई बात नही है।

Back to top button