बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

रिटायर्ड कर्नल पर रेप का आरोप, एम्स की महिला कर्मी ने दर्ज करायी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 26 फरवरी 2023। रिटायर्ड कर्नल पर रेप का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लियाहै। आरोपी रिटायर्ड कर्नल का नाम राजेश सिंह बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड कर्नल राजेश सिंह रायपुर एम्स में इंजीनियरिंग विभाग में पदस्थ हैं। जबकि शिकायतकर्ता उसी विभाग में क्लर्क है।

जानकारी के मुताबिक जून 2022 में आरोपी अधिकारी ने उसके साथ एम्स रेसीडेंसी में ऱेप की घटना की थी। पीड़िता की शिकायत पर आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शिकायत के मुताबिक झांसा देकर आरोपी उसे रेसीडेंसी में ले गया और फिर वहां कोलड्रिंक में शराब मिलाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में विभाग में शिकायत की गयी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं गयी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button