क्राइमहेडलाइन

72 हजार की डकैती : दिन दहाड़े महिला से 72 हजार की लूट… हथियार की नोंक पर दिया वारदात को अंजाम…. हेलमेट पहनकर..

रायपुर 16 नवंबर 2022। राजधानी से सटे राजिम में दिन दहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है। राजिम में एक महिला से हथियार के बल पर 72 हजार की लूट हुई है। हादसे के वक्त महिला अकेली थी। दर्ज शिकायत के आधार अब इस डकैती कांड की जांच हो रही है।

जानकारी के मुताबिक राजिम के फिंगेश्वर में गार्डन के करीब घर में महिला अकेली थी, उसी वक्त हेलमेट पहने डकैत खर के अंदर दाखिल हुए और फिर लूटपाट शुरू कर दी। महिला को चाकू की नोंक पर कब्जे में लेकर डकैतों ने अलमीरा खुलवाया और फिर फिर उसमें रखे 72 हजार रूपये लेकर फरार हो गये।

हादसे के वक्त छोटी बच्ची के साथ महिला एकेले ही घर पर थी। लूटेरा घर में जबरन घुस आया और फिर वारदात को अंजाम दिया। जाते-जाते लूटरे ने महिला को धमकी दी, कि अगर वारदात की जानकारी उसने पुलिस को दी तो इसका अंजाम बुरा होगा। घटना की सूचना महिला ने तुरंत ही अपने परिजनों को दी, जिसके बाद शिकायत फिंगेश्वर पुलिस को किया गया। फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Back to top button