हेडलाइन

बिहार के नये DGP होगें आरएस भट्टी, एस.के. सिंघल का कार्यकाल कल हो रहा हैं खत्म

बिहार 18 दिसंबर 2022। बिहार के अगले पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी होंगे। सीनियर आईपीएस भट्टी एसके सिंघल की जगह लेंगे। सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। आरएस भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक के लिए होगा। पंजाब के रहने वाले आर.एस.भट्टी 1990 बैच के आईपीएस हैं और वर्तमान मे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

गौरतलब हैं कि बिहार के मौजूदा डीजीपी एस.के.सिंघल का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा हैं। ऐसे में नये डीजीपी के रूप में आर.एस.भट्टी का नाम फायनल किया गया हैं। आर. एस. भट्टी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमांड में अपर महानिदेश के रूप में सेवा दे रहे हैं। भट्टी शुरुआती दौर में राजधानी पटना में भी अपने काम से काफी चर्चित रहे थे। राजविंदर सिंह भट्टी की छवि एक सख्त अधिकारी की है। सितम्बर 2005 में राजविंदर सिंह भट्टी सिवान के एसपी बने थे। भट्टी बाढ़ के एएसपी भी रह चुके हैं।

Back to top button