बिग ब्रेकिंग

स्कूल टाईमिंग बदली : कई जिलों में आदेश जारी, शिक्षकों का विरोध शुरू… 11 बिंदुओं पर जारी हुआ आदेश…शिक्षकों के लिए कई सारे कड़े निर्देश हुए लागू… पढ़िये आदेश

रायपुर 11 जुलाई 2022। ….अब स्कूलों में टाइमिंग बदल गयी है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब स्कूल की टाइमिंग सुबह 9.45 से कर दी गयी है। सुबह 9.45 से स्कूल की प्रार्थना सभा से शुरू होगा। इस दौरान 9.45 बजे से राजगीत से प्रार्थना सभा की शुरुआत होगी। वहीं नैतिक और प्रेरक कहानी सुनानेके बाद राष्ट्रगान से प्रार्थना सभा का समापन होगा।

इस बाबत अलग-अलग जिलों से स्कूल की टाइमिंग और ग्रेडिंग सिस्टम सहित अन्य निर्देश जारी किये जा रहे हैं। राजनांदगांव से जारी निर्देश के मुताबिक पूरे सत्र में 6 मासिक आंकलन के अतिरिक्त त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक आंकलन किया जायेगा। माशिम के ब्लूप्रिंट के आधार से 9वीं और 12वीं का आकलन किया जायेगा। एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक पहली से आठवी और 9वीं से 12वीं तक 9.45 से 4 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित समस्त शालाएं कक्षा छठी से 8वीं सोमवार से शुक्रवार तक 7.30 बजे से 11.45 तक और कक्षा 11वीं-12वीं दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी।

शिक्षकों को अपनी स्कूल की गतिविधी और अध्यापन की जानकारी स्कूल डायरी में लिखनी होगी।

Back to top button