बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव साय कुछ देर में करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बढ़े अपराधों को लेकर दे सकते हैं कड़े निर्देश

रायपुर 19 जनवरी 2024। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री आज बड़ी बैठक करेंगे। गृहमंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, चीफ सेकरेट्री अमिताभ जैन, गृह सचिव भी मौजूद रहेंगे। सुबह 10.30 बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव बेहद गंभीर है। पिछलेे दिनों उन्होंने जब कलेक्टर्स की बैठक ली थी, तो उस दौरान भी उन्होंने दो टूक अधिकारियों को कहा था, कि अगर कानून-व्यवस्था कहीं बिगड़ती है तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक में भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये जा सकते हैं। प्रदेश हो रही वारदातों, चाकूबाजी और सट्टेबाजी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री एसपी को कड़े निर्देश दे सकते हैं। मुख्यमंत्री 1 घंटे तक गृह विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पुराने पुलिस मुख्यालय ( old phq) में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वहीं 12 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जायेंगे। मुख्यमंत्री मंत्रालय में 2 घंटे तक कामकाज करेंगे। इसके बाद वो वापस पहुना पहुंचेंगे।  

Back to top button