पॉलिटिकल

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान संभालने सिंहदेव के साथ पहुंचे शैलेष पांडेय….. 12 फरवरी को प्रियंका गांघी के कार्यक्रम स्थल का भी लिया जायजा… शेलेष बोले…. जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे

देहरादून 11 फरवरी 2022। उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आलाकमान के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली  है। टीएस सिंहदेव के साथ बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी उत्तारखंड में डोर टू डोर कैंपेनिंग और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सिंहदेव और शैलेष पांडेय उत्तराखंड में हरीश रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं।

टीएस सिंहदेव आज बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह के साथ विशेष विमान से उत्तराखंड पहुंचे और  आते ही प्रचार अभियान में जुट गये। सभी कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य के साथ सभी वरिष्ठ नेता प्रचार-प्रसार करेंगे। बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 12 फरवरी को हल्द्वानी में निर्धारित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे, जहाँ लालपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर समेत अन्य क्षेत्रों के कांग्रेस के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस मौके पर NW न्यूज से बात करते हुए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि …

कांग्रेस का विजयी पताका फहराना ही हमारा उद्देश्य है, हम कांग्रेस के सिपाही है और कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटे हैं। 12 फवरी को महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है उनके कार्यक्रम में भी हम सब शिरकत करेंगे और पार्टी के निर्देश के मुताबिक चुनाव प्रचार करेंगे। हमने आते ही स्थानीय कार्यर्ताओं से चर्चा की है और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर कैंपेनिंग और स्थानीय लोगों के बीच कांग्रेस की नीति-रीति को पहुंचाने का काम सुरू कर दिया है, हमारी जीत अवश्य होगी

Back to top button