शिक्षक नेता दीनबंधु जायसवाल को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने खरसिया ब्लाक संयोजक

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारियों के संघों का संयुक्त गठबंधन है। जिसके अगुवाई में राज्य के शासकीय सेवक अपने हक और अधिकार का आवाज लगातार बुलंद कर रहे हैं जो विश्वासनीय समूह बन चुका है। जिसके विकासखंड खरसिया जिला रायगढ़ का ब्लॉक संयोजक दीनबंधु जायसवाल को बनाया गया है। श्री जयसवाल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हैं एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन खरसिया के महासचिव है। एक सक्रिय, मिलनसार वह जुझारू कर्मचारी नेता के रूप में जाने जाते हैं।

उनके पास कर्मचारी नेतृत्व का 25 वर्षो का एक लंबा अनुभव है और अपने कार्य शैली से एक अलग पहचान बनाए है। फेडरेशन के ब्लॉक महासचिव बनाया गया, तब से फेडरेशन के सभी कार्यक्रम में आगे आकर कार्य करते रहे हैं। जिसको देखते हुए खरसिया के फेडरेशन से जुड़े सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने  दीनबंधु जायसवाल जी को फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक बनाया है। जिस आशय का पत्र जिला संयोजक श्री आशीष रंगारी द्वारा जारी किया गया है।

दीनबंधु जायसवाल जी को ब्लॉक संयोजक बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल, सहायक शिक्षक फैडरेशन के जिलाध्यक्ष राहुल डनसेना, विकासखंड खरसिया के फेडरेशन के पदाधिकारी सर्व रमन यादव,  मनसाय यादव,नोहर साय गबेल,  गीता जायसवाल, गुलाब सिंह कंवर, हनुमंत दर्शन, पुनीता दर्शन, रोहित पटेल, गोविंद लघु, उत्तम पटेल, सयुक्त शिक्षक संघ खरसिया के श्याम जायसवाल, लकेश्वर राठौर, अशोक राठौर, टेकराम राठोर, सुखराम बघेल,  किरण शर्मा, झंकेश्वर नायक आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दिया है एवं आगे कर्मचारी हित में निरंतर कार्य होने की बात कही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान, छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना
NW News