हेडलाइन

हड़ताल ब्रेकिंग : CM का कर्मचारी हड़ताल पर अभी-अभी आया बयान … पढ़िये रायगढ़ में उन्होंने कर्मचारी हड़ताल पर क्या कहा…

रायगढ़ 1 सितंबर 2022। एक तरफ कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बैठकों का सिलसिला चल रहा है। दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल को लेकर मीडिया में बयान दिया है। रायगढ़ दौरे पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल से वापस आना चाहिये। उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वित्तीय संसाधन बढ़ते ही व्यवस्थाओं को बढ़ाया जायेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पुसौर ब्लाक के ग्राम नवापारा से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कहा कि हमने उन्हें कई बार मौका दिया है। पहले उनसे मुलाकात हुई उन्होंने समझौता कर लिया। कुछ काम में आए लेकिन दूसरे संगठनो ने मुलाकात करने की बात कही और हड़ताल में चले गए। चूंकि कामकाज प्रभावित हो रहा है, मैने कर्मचारियों से अपील की है की हड़ताल अपनी जगह है जैसे जैसे वित्तीय संसाधन मिलते जायेगा व्यवस्था की जाएगी।

सभी कर्मचारियों को काम में लौट आना चाहिए। आपको बता दें कि कल भी मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को हड़ताल से वापस आने की अपील की थी। आपको बता दें कि जीएडी ने कर्मचारियों को हड़ताल से वापसी के लिए कल तक का वक्त दिया है। अगर कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटते, तो उन्हें सर्विस ब्रेक और वेतन काटने जैसी कार्रवाई से जूझना पड़ सकता है।

Back to top button