डीए के लिए हड़ताल: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कलम बंद, काम बंद हड़ताल, कोरिया में पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति, नाराज कर्मचारी बोले, “ये है डीए घोटाला”

कोरिया 6 सितंबर 2024। महंगाई भत्ता सहित चार सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन लामबंद होने लगे हैं। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सितंबर को मशाल रैली कर्मचारी पूरे प्रदेश में निकालेंगे। इस आंदोलन को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया  बैकुण्ठपुर में बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय आह्वान पर डीए सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा, जिसका नारा.. “कलम बंद,  काम बंद,  हड़ताल है” । 11 सितंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जायेगा।

कोरिया ईकाई ने तय किया है कि दिनांक 11 सितम्बर 2024 को प्रेमाबाग परिसर बैकुण्ठपुर में शाम 5 बजे मशाल रैली प्रेमाबाग बैकुण्ठपुर से फव्वारा चौक से घड़ी चौक होते हुए पुनः प्रेमाबाग में समाप्त होगी।

भाजपा घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” अनुसार प्रमुख मुद्दे :-

  1. प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में जमा किया जाए।ज्ञात हो कि प्रदेश में डी ए घोटाला के तहत कर्मचारियों का 1 वर्ष का डी ए गायब कर दिया गया है
  2. प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
  3. प्रदेश के शासकीय सेवकों को 240 दिनों के बजाय 300 दिनों का अवकाश नकदीकरण स्वीकृत किया जाए।
  4. प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र सरकार के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए।

उपरोक्त मांगो पर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मशाल रैली आयोजित की जा रही है.

IPS का सस्पेंशन आर्डर जारी: गृह विभाग ने आईपीएस विकास कुमार को निलंबित करने की ये बतायी वजह, बिना इजाजत मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

आज जिला ईकाई की बैठक में संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंह, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,जिला अध्यक्ष,अशोक यादव, राजपत्रित संघ जिला अध्यक्ष आर एस चांदे ,महासचिव विश्वास भगत, सचिव रवि प्रकाश मिश्रा, रवि पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृज राज गिरी, प्रवक्ता सुरेश एक्का, अशोक गुप्ता सह सचिव दीपक तिर्की, सर्व शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष  समोद दुबे, छ ग वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुधाकर पुरी, वाहन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद रजवाड़े,शैक्षिक समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष भोला राम साहू,चतुर्थ वर्ग के जिला अध्यक्ष ब्रम्हा नंद  सिंह,सचिव संघ जिला अध्यक्ष रामविनोद सिंह, कोषाध्यक्ष शिव लाल रजवाड़े आर एम ए स्वास्थ्य संघ सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे

NW News