टॉप स्टोरीज़

सुकमा पुलिस के “पुना नर्कोम अभियान” को मिली बड़ी कामयाबी….10 महिला समेत 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.. पुलिस अधिकारियों के सामने मुख्यधारा में हुए शामिल

सुकमा 20 मार्च 2022। नक्सल अभियान में सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 24 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी नक्सली अलग-अलग नक्सल वारदातों में जुड़े हुए थे। सुकमा पुलिस ने इन दिनों नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए “पुना नर्कोम अभियान” (नई सुबह, नई शुरुआत) चला रखा है। इस अभियान से प्रेरित होकर आज 10 महिला माओवादी समेत 24 नक्सलियों ने हथियार छोड़ने का फैसला लिया।

आईजी सुंदरराज पी, CRPF डीआईजी राजीव ठाकुर, सुकमा एसपी सुनील शर्मा, कोबरा बटालियन कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा, एएसपी कोंटा सचिंद्र चौबे के निर्देश में सुकमा के अलग-अलग हिस्सों में नक्सल उन्मूलन अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत आज किस्टाराम थाना के पोटकपल्ली कैंप में 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी ने कोबरा बटालियन के प्रमोद चौधरी, सीआरपीएफ के पीके साहू, कोबरा के कपिल बिनवल, कृष्ण कुमार, अमित पाल सिंह, सुनील चिंजी, गिरिजाशंकर साय के सामने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया।

हथियार छोड़ने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा दिया जायेगा।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Back to top button