बिग ब्रेकिंग

VIDEO : खैरागढ़ राजपरिवार में घमासान : दिवंगत विधायक की पत्नी विभा सिंह का पूर्व पत्नी पदमा सिंह पर गंभीर आरोप…. 11 करोड़ लेकर तलाक ले चुकी पदमा सिंह राजनीतिक स्वार्थ के लिए खैरागढ़ आयी…. तलाक के बाद नितिन पंत से कर चुकी है शादी….फोटोग्राफ्स भी किये सार्वजनिक”

रायपुर 14 मार्च 2022। खैरागढ़ राजपरिवार का परिवारिक झगड़ा अब सियासी रंग में रंगता नजर आ रहा है। दिवंगत विधायक की पत्नी विभा सिंह ने पूर्व पत्नी पदमा सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर विभा सिंह ने आरोप लगाया कि खैरागढ़ चुनाव में दावेदारी के लिए दिवंगत देवव्रत सिंह के बच्चों और राज परिवार का इस्तेमाल कर रही है। विभा सिंह ने आरोप लगाया कि देव्रवत सिंह से तलाक लेने के बाद पदमा सिंह ने नितिन पंत के साथ शादी की। अब वो पदमा सिंह नहीं बल्कि पदमा पंत है। प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि पदमा सिंह ने 11 करोड़ रूपये लेकर देवव्रत सिंह से तलाक लिया था। उस वक्त उनके दो छोटे-छोटे बच्चे थे, जिसकी परवाह उन्होंने नहीं की और वो उन्हें छोड़कर चली गयी।

प्रेस कांफ्रेस में विभा सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि कानून के तहत वो उनकी पत्नी है, जबकि तलाक के बाद पदमा सिंह का अधिकार खत्म हो गया है, ऐसे में देवव्रत सिंह की मौत के बाद सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के खातिर वो खैरागढ़ में रह रही है और बच्चों को अपनी ढाल बना रखा है। उन्होंने कहा कि पदमा सिंह खैरागढ़ से राजनीतिक दावेदारी ठोक रही है, इससे पहले भी वो चुनाव लड़ चुकी है और 25 हजार वोट से चुनाव हार चुकी है। लेकिन अब वो सहानुभूति बटोर कर अपनी राजनीतिक महात्वाकांक्षा पूरी करना चाहती है।

विभा सिंह ने ये भी कहा कि तलाक के बाद वो आज तक खैरागढ़ नहीं आयी, तो फिर वो अभी किस हैसियत से यहां रह रही है। विभा सिंह ने ये भी कहा कि अगर प्रेस कांफ्रेंस के बाद पदमा सिंह ये कहती है कि वो नितिन पंत के साथ शादी नहीं की है, तो जिस तरह के फोटोग्राफ्स सार्वजनिक हैं, वो उनकी चरित्रहीनता है। उन्होंने दावा कि ये सभी फोटो ग्राफ्स उन्होंने फेसबुक एकाउंट से निकाले हैं।

पदमा सिंह पर धोेखा देने का आरोप लगाते हुए विभा सिंह ने कहा कि इसी वजह से देवव्रत सिंह को तलाक लेना पड़ गया। खैरागढ़ की जनता पदमा सिंह को अच्छी तरह से जवाब देगी, क्योंकि उन्हें खैरागढ़ में रहने का ही नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पदमा सिंह बहरूपिया है, जिसे खैरागढ़ से निकालना है।

Back to top button