टॉप स्टोरीज़

SBI से LOAN लेना होगा महंगा…EMI रेट बढ़ाया… पुराने ग्राहक को भी बढ़ा के देना होगा पैसा…. देखिये कितना बढ़ा…

नई दिल्ली 15 मार्च 2023 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से अब लोन लेना महंगा हो गया है। बैंक ने बुधवार से आधार दर (Base Rate) और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को बढ़ा दिया है। बैंक BPLR और आधार दर दोनों तिमाही आधार पर बदला जाता है। ऐसे में SBI ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 14.15% से बढ़ाकर 14.85% कर दिया गया है। वहीं अपने बेस रेट में 0.70% बढ़ाया है। इसके साथ ही बैंक का बेस रेट बढ़कर 10.10% पर हो गया है जो अभी तक 9.40% था। जो 15 मार्च से प्रभावी होगा। SBI की मर्जिनल कॉस्ट पर मिलने वाले लोन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


इन पर नहीं लागू होंगी नई दरें
इससे बीपीएलआर और बेस रेट से जुड़े कर्ज पर आपकी ईएमआई महंगी हो जाएगी। हालांकि इससे नए लोन पर फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल ये दोनों बैंक के पुराने बेंचमार्क हैं, जिसके आधार पर बैंक लोगों को लोन देता था। अब इसकी जगह एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लैंडिंग रेट (EBLR) या रेपो रेट लिंक्ड रेट (RRLR) के आधार पर दिए जाते हैं। हालांकि जिन लोन को पहले बेस रेट और BPLR पर लोन दिया जा चुका है, उन पर ये दरें अभी भी लागू हैं।


बैंक बुधवार से प्रभावी आधार दर को बढ़ाकर 10.10 प्रतिशत कर देगा। मौजूदा बीपीएलआर रेट 9.40 फीसदी है। इसे अंतिम बार दिसंबर 2022 में संशोधित किया गया था। इसके बाद बैंक के तमाम लोन महंगे हो जाएंगे और उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। आधार दर पर ऋण लेने वाले कर्जदारों की ईएमआई राशि बढ़ जाएगी। बता दें कि अब ज्यादातर बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट (EBLR) या रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) पर लोन देते हैं।


बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ सप्ताह पहले हुई है, जिसमें महंगाई पर रोक लगाने के लिए फिर से दरों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बैंकिंग संकट के बाद अमेरिका में दरों में वृद्धि की गुंजाइश अधिक नहीं रह गई है।

Back to top button