हेडलाइन

CG: बिलासपुर के बाद अब दुर्ग में कांग्रेसियों की दबंगई- टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से टोल टैक्स लेने पर हंगामा,जमकर किया बवाल और फिर तोड़तोड़

दुर्ग 27 जून 2023। बिलासपुर में युवा कांग्रेस नेता की दबंगई का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि दुर्ग जिला में कांग्रेसियों का नया बवाल सामने आया हैं। यहां टोल-प्लाजा में कांग्रेसियों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए बवाल मचाया गया। बताया जा रहा हैं कि टोल पर स्थानीय लोगों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। इसी बात का भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर विरोध कर रहे हैं। जिसे लेकर मंगलवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ धरना देने पहुंचे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा में जमकर बवाल और तोड़फोड़ हुआ और घंटो देर तक टोल प्लाजा के दोनों तरफ गाड़िया की लंबी कतार लगी रही।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम हाईवे पर स्थित दुर्ग टोल प्लाजा का हैं। बताया जा रहा हैं कि टोल प्लाजा में दुर्ग पासिंग की गाड़ियों और स्थानीेय लोगों टोल कर्मी दूसरी गाड़ियों के बराबर ही टोल टैक्स वसूल रहे थे। इस बात का विरोध शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा किया जा रहा हैं। कुछ दिन पहले उनकी कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई थी। उस दौरान भी कांग्रेस नेता ने जमकर विरोध किया था। उन्होंने मांग की थी यहां स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाए। मगर उनकी बात पर कोई फैसला नही हो सका। इसके बाद मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने वहां धरना देना शुरू कर दिया।

इसी बीच वहां मौजूद कर्मचारियों ने टोल टैक्स वसूली को जायज बताने लगे। इस बात के बाद कांग्रेसी और भड़क गए, फिर मौके पर ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी, और देखते ही देखते गुस्सा भड़क गया और नाराज लोगों ने टोल प्लाजा में तोड़फोड़ कर दी।बताया गया कि ये सब कुछ शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलता रहा। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी। मगर पुलिस मूक दर्शक बनकर किसी को भी तोड़फोड़ करने से नहीं रोका। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता मुकेश चंद्राकर ने 3 दिन की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिन में ये व्यवस्था नही सुधरती है, तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही दूसरी तरफ टोल प्लाजा पर हुए इस बवाल के दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।

Back to top button