×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

रायपुर 30 अगस्त 2026। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवाकालीन शिक्षकों को टीईटी अर्हता प्राप्त करने हेतु समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाए जाने के पश्चात राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन को लेकर शिक्षकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।इसी क्रम में संजय शर्मा प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा है कि शिक्षक नई शिक्षक की सेवा प्राप्त करने के लिए टीईटी परीक्षा नहीं दिला रहे है बल्कि शिक्षक पहले से सेवारत हैं, उन्हें अत्यधिक दक्ष, योग्य बनाए जाने की दृष्टि से शिक्षक पात्रता परीक्षा योजना में शामिल होना है।

इसके लिए शिक्षकों की विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किये जाने की स्पष्ट चर्चा माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने बैठक बुलाकर किया हुआ है और प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा मंत्री के साथ हुई चर्चा पर पूर्ण भरोसा है, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांग- टेट के झमेले से स्थायी मुक्ति, पूर्व सेवा गणना कर हित लाभ, केंद्रीय वेतनमान प्रदाय कर वेतन विसंगति दूर करने, डीएड धारी शिक्षकों को बीएड कराने हेतु ब्रिज कोर्स की व्यवस्था तथा भर्ती पदोन्नति नियम 2026 को निरस्त /संशोधन करने की मांग रखी थी, जिसमे सभी विषय पर सकारात्मक चर्चा हुआ।

Advertisement

संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन ने वर्तमान संदर्भ में विभागीय परीक्षा के विषय आने पर कहा है कि शिक्षकों को योग्य और दक्ष बनाए जाने का कार्य नियमित रूप से विभाग द्वारा प्रशिक्षण, व्यवहारिक ज्ञान और अन्य माध्यम से लगातार किया जाता है अब क्योंकि टेट पर न्यायिक व वैधानिक विषय आ जाने के बाद शिक्षकों को टेट परीक्षा उत्तीर्ण करना है, 17 अगस्त 2012 तक छत्तीसगढ़ में टेट की आवश्यकता ही नही थी, अतः इस विषय पर छत्तीसगढ़ की सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज सकती है, हमारा मानना है कि इस पर जरूर विचार होगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षक छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारी हैं राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना से लेकर नियम, नीति, निर्देश स्पष्ट रूप से स्थानीय आधार पर पूर्व से ही प्रचलित है ऐसी स्थिति में एनसीटीई से पत्राचार करते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों की टेट परीक्षा लिया जा सकता है, अनुभवी व सेवारत शिक्षकों को दक्ष किया जा सकता है और न्यायिक और वैधानिक निर्देशों की प्रतिपूर्ति की जा सकती है, इस संबंध में एक विस्तृत सुझाव पूर्व में ही शिक्षा विभाग को दिया जा चुका है, माननीय शिक्षा मंत्री जी से चर्चा के दिवस भी इस विषय का सुझाव दिया गया है, यह विषय शिक्षकों के हित में है, चर्चा के दौरान विभागीय टीईटी परीक्षा के शीघ्र आयोजन, सेवाकालीन शिक्षकों को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने तथा परीक्षा प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है।

प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, सुधीर प्रधान, वाजिद खान, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, संजय उपाध्याय, डॉ कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारिक ने कहा है अपरिहार्य स्थिति में अनुभवी व सेवाकालीन शिक्षकों (इन सर्विस टीचर्स) की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पृथक विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए, साथ ही टीईटी परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर नियमित अंतराल पर परीक्षा आयोजित की जाए, जिससे शिक्षकों को समय पर पात्रता प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

निम्नानुसार सुझाव प्रस्तुत किया गया हैं—

1. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप राज्य में कार्यरत शिक्षकों के लिए पृथक“विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा”।शीघ्र आयोजित की जाए।

2. टीईटी परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर नियमित अंतराल पर परीक्षा आयोजित की जाए।

3. शिक्षकों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने हेतु वर्ष में कम से कम तीन बार टीईटी परीक्षा आयोजित की जाए।

4. अनुभवी व इन-सर्विस शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए टीईटी परीक्षा प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए।

5. परीक्षा का पाठ्यक्रम व्यवहारिक एवं सेवा-अनुभव आधारित हो, जिससे शिक्षक सहज रूप से उत्तीर्ण हो सकें।

6. परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33% रखा जाए, ताकि योग्य एवं अनुभवी शिक्षक अनावश्यक रूप से अपात्र न हों।

7. इस परीक्षा को पदोन्नति एवं सेवा नियमितीकरण से जोड़ा जाए, जिससे शिक्षकों को सेवा सुरक्षा का लाभ मिल सके।

8. परीक्षा प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं विभागीय स्तर पर ही संचालित की जाए।

9. परीक्षा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक दोनो स्तर हेतु आयोजित किया जाए।

10. परीक्षा केंद्र विकासखंड स्तर पर केवल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बनाया जाए ।

शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजन हेतु निम्न प्रावधान निर्धारित करने प्रस्ताव प्रस्तुत है –

1- पेपर -l एवं पेपर -II आयोजित किए जाएं।

2- प्रश्न राज्य के कक्षा I–V तथा कक्षा VI–VIII के पाठ्यक्रम एवं सामान्य शैक्षणिक समझ एवं अवधारणाओं पर आधारित हों।

3- कक्षा l – V परीक्षा तथा कक्षा Vl – Vlll परीक्षा में कम से कम 15 दिन का अंतर रखा जावे।

4- शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित हों।

5- कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हों, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का हो।

6- परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित हों।

7- चूंकि सेवाकालीन शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी, अतः न्यूनतम उत्तीर्णांक 33/100 निर्धारित हों।

8- परीक्षा की तैयारी हेतु शिक्षकों को शीघ्र मॉडयुल उपलब्ध कराया जाए।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Actor Emraan Hashmi contracts swine flu.

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए अभिनेता इमरान हाशमी: H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेंगलुरु इवेंट रद्द, 12 सितंबर की नई तारीख तय

RECOMMENDED

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से मचा हड़कंप, सरगुजा तक पहुंचा वायरस, बिलासपुर में चार नए मरीज मिले

RECOMMENDED

CG बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से राहत नहीं, 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED

CG: घुनघुट्टा नदी में बाइक समेत बहा छात्र, युवती को स्थानीय युवक ने बचाया, रायपुर में साथ पढ़ते थे दोनों

RECOMMENDED

धमतरी: बारिश से गंगरेल व मोडमसिल्ली बांध में बढ़ी पानी की आवक, शत प्रतिशत हुआ जलभराव

RECOMMENDED
Benefits of roasted flaxseeds

भुनी अलसी के फायदे: दिल की सेहत से लेकर वजन घटाने तक, डाइट में शामिल करें यह सुपरफूड

RECOMMENDED
CG Weather Alert

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले 5 दिन 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED
Sri Lanka's one-sided 9-wicket victory

Women’s Asia Cup 2026: चेतना और मिताली के तूफान में उड़ा यूएई, श्रीलंका की 9 विकेट से एकतरफा जीत

RECOMMENDED
Bhagavad Gita

भगवद्गीता ज्ञान: आलस्य मिटाकर काम से प्रेम करना सिखाते हैं श्रीकृष्ण के ये 5 मूल मंत्र

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त