×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

रायपुर 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश काउंसलिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार द्वारा बिना शुल्क निर्धारण किए निजी विश्वविद्यालयों को एक सितंबर से प्रवेश काउंसलिंग में शामिल करने के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय से हजारों छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है और उनके हित प्रभावित हो सकते हैं।

ठाकुर ने कहा कि जिन निजी विश्वविद्यालयों के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, जिसमें फार्मेसी पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, की फीस अब तक निर्धारित नहीं हुई है, उन्हें प्रवेश काउंसलिंग में शामिल करने की अनुमति देना छात्रों के हितों के साथ अन्याय है।

Advertisement

बिना फीस तय किए प्रवेश कैसे होगा?

संजय सिंह ठाकुर के मुताबिक PURC की आधिकारिक वेबसाइट पर कई निजी विश्वविद्यालयों के फार्मेसी समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस अब तक निर्धारित दिखाई नहीं दे रही है। इसके बावजूद इन विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी विश्वविद्यालय की फीस निर्धारित ही नहीं हुई है, तो उसे प्रवेश काउंसलिंग में शामिल करने का आधार क्या है? यदि छात्र को प्रवेश दे दिया जाता है और बाद में फीस निर्धारित की जाती है, तो उस छात्र के आर्थिक हितों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

ठाकुर ने कहा कि सरकार को काउंसलिंग की अनुमति देते समय इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए इसे छात्रों और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

निजी विश्वविद्यालयों पर लगाए गंभीर आरोप

आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिना शुल्क निर्धारण के निजी विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करना “खुला और संगठित भ्रष्टाचार” है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से निजी विश्वविद्यालयों को छात्रों से शुल्क लेने का रास्ता मिल सकता है, जबकि प्रवेश के समय शुल्क की वैधानिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल विश्वविद्यालयों के लिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे छात्रों से किस आधार पर फीस वसूलेंगे। यदि बाद में शुल्क निर्धारण होता है और फीस पहले से ली जा चुकी होती है, तो अतिरिक्त राशि, अंतर अथवा रिफंड की स्थिति में छात्रों को किस तरह संरक्षण मिलेगा, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

समानता के सिद्धांत पर भी उठाया सवाल

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के निजी महाविद्यालय निर्धारित नियमों और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत तय शुल्क पर प्रवेश देने के लिए बाध्य हैं। ऐसे में दूसरी ओर निजी विश्वविद्यालयों को बिना शुल्क निर्धारण के प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करना समानता के सिद्धांत के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल सभी संस्थानों के लिए शुल्क संबंधी नियम समान होने चाहिए। छात्रों को प्रवेश लेने से पहले यह स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए कि उनकी पढ़ाई पर कुल कितना आर्थिक भार आएगा।

सरकार से की प्रवेश प्रक्रिया रोकने की मांग

संजय सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिन निजी विश्वविद्यालयों की फीस का विधिवत निर्धारण अब तक नहीं हुआ है, उन्हें शुल्क निर्धारण पूरा होने तक प्रवेश काउंसलिंग से बाहर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए शुल्क निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। साथ ही निर्धारित शुल्क को सार्वजनिक किया जाए, ताकि विद्यार्थी प्रवेश लेने से पहले संस्थान और पाठ्यक्रम की फीस की स्पष्ट जानकारी प्राप्त कर सकें।

ठाकुर ने सरकार से यह भी मांग की कि निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग में शामिल करने से पहले उनकी फीस, पाठ्यक्रम और प्रवेश संबंधी सभी वैधानिक प्रक्रियाओं की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि बाद में छात्रों को किसी प्रकार की आर्थिक या प्रशासनिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Actor Emraan Hashmi contracts swine flu.

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए अभिनेता इमरान हाशमी: H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेंगलुरु इवेंट रद्द, 12 सितंबर की नई तारीख तय

RECOMMENDED

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से मचा हड़कंप, सरगुजा तक पहुंचा वायरस, बिलासपुर में चार नए मरीज मिले

RECOMMENDED

CG बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से राहत नहीं, 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED

CG: घुनघुट्टा नदी में बाइक समेत बहा छात्र, युवती को स्थानीय युवक ने बचाया, रायपुर में साथ पढ़ते थे दोनों

RECOMMENDED

धमतरी: बारिश से गंगरेल व मोडमसिल्ली बांध में बढ़ी पानी की आवक, शत प्रतिशत हुआ जलभराव

RECOMMENDED
Benefits of roasted flaxseeds

भुनी अलसी के फायदे: दिल की सेहत से लेकर वजन घटाने तक, डाइट में शामिल करें यह सुपरफूड

RECOMMENDED
CG Weather Alert

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले 5 दिन 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED
Sri Lanka's one-sided 9-wicket victory

Women’s Asia Cup 2026: चेतना और मिताली के तूफान में उड़ा यूएई, श्रीलंका की 9 विकेट से एकतरफा जीत

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद