×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

रायपुर, 30 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता श्री कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन और चिंताजनक परिस्थिति में उनका परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने बताया कि डॉ. मीना गुप्ता की स्थिति और उनकी सुरक्षित वापसी के संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

विदेश मंत्रालय से तत्काल किया संपर्क

श्री अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी श्री कर्ताराम गुप्ता को उपलब्ध कराई गई है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित सभी आवश्यक विवरण विदेश मंत्रालय तक पहुंचाए जा सकें और उनकी तलाश एवं सुरक्षित वापसी के प्रयासों को आवश्यक जानकारी मिल सके।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। इनमें अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता जी भी शामिल हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हम लगातार नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। मैंने भी तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक लापता व्यक्ति के परिवार की चिंता और व्याकुलता को समझा जा सकता है। प्रशासनिक एवं राजनयिक स्तर पर उपलब्ध माध्यमों के जरिए आवश्यक जानकारी साझा कर डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी लापता भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

मंत्री राजेश अग्रवाल ने नेपाल की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस त्रासदी में जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके लिए यह अत्यंत कठिन समय है। ऐसे समय में संवेदना, सहयोग और हरसंभव सहायता ही सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि डॉ. मीना गुप्ता जी सहित बाढ़ में फंसे सभी लोग सकुशल हों और जल्द से जल्द अपने परिवारों के बीच वापस लौटें। हम सभी उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं।

मंत्री ने आशा व्यक्त की कि राहत एवं बचाव कार्यों के साथ लापता लोगों की तलाश के प्रयासों में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने परिजनों के बीच लौट सकेंगे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Actor Emraan Hashmi contracts swine flu.

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए अभिनेता इमरान हाशमी: H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेंगलुरु इवेंट रद्द, 12 सितंबर की नई तारीख तय

RECOMMENDED

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से मचा हड़कंप, सरगुजा तक पहुंचा वायरस, बिलासपुर में चार नए मरीज मिले

RECOMMENDED

CG बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से राहत नहीं, 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED

CG: घुनघुट्टा नदी में बाइक समेत बहा छात्र, युवती को स्थानीय युवक ने बचाया, रायपुर में साथ पढ़ते थे दोनों

RECOMMENDED

धमतरी: बारिश से गंगरेल व मोडमसिल्ली बांध में बढ़ी पानी की आवक, शत प्रतिशत हुआ जलभराव

RECOMMENDED
Benefits of roasted flaxseeds

भुनी अलसी के फायदे: दिल की सेहत से लेकर वजन घटाने तक, डाइट में शामिल करें यह सुपरफूड

RECOMMENDED
CG Weather Alert

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले 5 दिन 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED
Sri Lanka's one-sided 9-wicket victory

Women’s Asia Cup 2026: चेतना और मिताली के तूफान में उड़ा यूएई, श्रीलंका की 9 विकेट से एकतरफा जीत

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद