हेडलाइनपॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

Tamradhwaj Sahu Biography In Hindi: ताम्रध्वज साहू का जीवन परिचय, विधानसभा में हारने के बाद बने थे सांसद

Tamradhwaj Sahu Biography In Hindi: छत्तीसगढ़ में भारतीय जानता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रदेश के छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है,वहीं महासमुन्द लोकसभा सीट की बात करे तो इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने ताम्रध्वज साहू को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। ताम्रध्वज साहू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सीनियर और अनुभवी नेता है, जो युवावस्था से ही सामाजिक कार्यों से जुड़कर सक्रिय रहे, उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात की, और फिर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता के तौर पर कार्य करते हुए सफलता के असीम ऊंचाईयों पर पहुंच गए।

ताम्रध्वज साहू अविभाजित मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं,1998 में वे पहली बार मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए थे, वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई तब प्रदेश सरकार में उन्हें ऊर्जा, शिक्षा, जल संसाधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी,कृषि और पशुपालन विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। वे वर्ष 2003, 2008 और 2018 में दुर्ग ग्रामीण से विधायक चुने गए,वहीं 2023 विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण से उन्हें हार का सामना करना पड़ा…

वहीं वर्ष 2014 के आम चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से ही लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। लोकसभा में अपने कार्यकाल के दौरान 2014 – 2018 तक संसद में राजभाषा, कोयला और इस्पात, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की स्थायी समिति के सदस्य भी रहे।वहीं 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में ताम्रध्वज साहू को गृह मंत्रालय के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, जेल, धार्मिक न्यास, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

जीवन परिचय…

  • पूरा नाम… ताम्रध्वज साहू
  • जन्म तिथि…06 अगस्त,1949 उम्र 74 वर्ष
  • जन्म स्थान… पटोरा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
  • पार्टी का नाम… भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • शिक्षा…12 th pass
  • व्यवसाय… कृषक
  • पिता का नाम… मोहन लाल साहू
  • माता का नाम… स्व.  जियान बाई साहू
  • पत्नी का नाम… कमला साहू
  • संतान…3 पुत्र 1पुत्री

Back to top button