शिक्षक/कर्मचारी

व्याख्याता पदोन्नति में देरी से शिक्षक नाराज, व्याख्याता पदोन्नति समिति ने खोला मोर्चा, मुकुंद बोले- आज नहीं भेजा प्रस्ताव तो….

रायपुर 5 अक्टूबर 2023। व्याख्याता पदोन्नति में देरी पर अब शिक्षकों का आक्रोश भड़का दिया है। लिहाजा, इंतजार की इंतहा अब अल्टीमेटम तक पहुंच गयी है। व्याख्याता प्रमोशन की अगुवाई कर रहे मुकुंद उपाध्याय की अगुवाई वाली व्याख्याता पदोन्नति समिति ने चेतावनी दी है कि अगर आज तक प्रदोन्नति का प्रस्ताव DPI को नहीं भेजा गया, तो आक्रोशित शिक्षक जेडी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नति समिति के प्रदेश संचालक मुकुन्द उपाध्याय ने बताया कि दो माह पहले जब पदोन्नति प्रक्रिया प्रदेश में नहीं थी। तो, पदोन्नत कोर कमेटी के 100 सदस्यीय पदाधिकारियों ने लगातार, मंत्री, विधायक, डीपीआई, जेडी, डीईओ, बीईओ को ज्ञापन सौंपकर मांगें अधिकारियों व सरकार तक पहुंचायी। परिणाम ये हुआ कि टी संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई व ई संवर्ग का 27 सितम्बर तक व टी संवर्ग का 29 सितम्बर तक समस्त जेडी को पदोन्नति प्रस्ताव मंगाया गया।

लेकिन हैरानी इस बात की है कि अभी तक प्रस्ताव ही जेडी कार्यालय से नहीं भेजा गया। इधर DPI के निर्देश के बाद शिक्षक उत्साहित थे कि उनकी मांगों पर जल्द विचार हो जायेगा, लेकिन जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली की प्रस्ताव ही अब तक विभाग को संभाग से नहीं भेजा गया, तो शिक्षकों की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

इधर, 3 अक्टूबर की शाम मुकुन्द उपाध्याय की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैंठक में निर्णय लिया है अगर 5 अक्टूबर तक समस्त जेडी कार्यालय द्वारा इतना विलम्ब होने के बाद समिति के निवेदन आग्रह को नजरअंदाज करते हुये सूची नही भेजते है और आचार संहिता के कारण पदोन्नति लटकती है तो प्रदेशभर के शिक्षक सूची नही भेजने वाले संबधित जेडी को जिम्मेदार मानेंगे, व समय आने पर कुछ ठोस निर्णय लेने के लिये मजबूर होंगे

उपरोक्त छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नत कोर कमेटी के पदाधिकारीगण ,सादिक अंसारी, हरनारायण साहू, जयप्रकाश झा,बुद्धपाल शिन्दे, बिरस यादव, चंदूलाल देशमुख, अनिल साहू, रामचरण साहू, अनिल देवांगन, अमित शर्मा, अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र साहू, अस्वनी प्रधान, अवधेश वर्मा, महेंद्र राजवाड़े, राजेस्वर साहू, युगल साहू, प्रफुल्ल मांझी, नवीन मिश्रा, अलबिनुस खलखो, अशोक जायसवाल आदि समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से लिये गये हैं

Back to top button