शिक्षक से दुर्व्यवहार मामला: जनपद सीईओ को तत्काल निलंबित करने की मांग, प्रधान पाठक संघ ने कहा, ये बर्दाश्त नहीं

जांजगीर चांपा 13 सितंबर 2024। जिले के अकलतरा विकासखंड में शिक्षको के साथ स्थानीय जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने दुर्व्यवहार करते हुए शिक्षको को अपशब्द कहा एवं अनर्गल भाषा का प्रयोग किया।उपरोक्त मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छग प्रधान पाठक मंच एवं शिक्षक एलबी संवर्ग छग के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, महेश्वर कोटपरहिया एवं पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में अफसरों द्वारा शिक्षको के साथ दुर्व्यवहार एवं बत्तमीजी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।

शिक्षक एवं कर्मचारी नेतागण जाकेश साहू, परसराम निषाद एवं उत्तम कुमार जोशी ने राज्य सरकार से यह मांग किया है कि अकलतरा विकासखंड के उक्त विवादित सीईओ को सरकार अविलंब पद से निलंबित कर अन्यत्र भेजे।हमारा देश भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और यहां देश का अपना संविधान लागू है। यहां कोई तहसीलदार क्या बल्कि किसी भी बड़े से बड़े पद में बैठा व्यक्ति भी किसी छोटे कर्मचारी या गरीब आदमी को गाली गलौच नहीं दे सकता। दुर्व्यवहार नहीं कर सकता।

प्रत्येक कर्मचारी समूह को अपने उच्चाधिकारियों के पास बात रखने का अधिकार है। किसी भी गलत चीजों को विरोध करने का अधिकार है। ऐसे में संबंधित कोई अधिकारी यदि कर्मचारियों को गाली गलौच करते हुए बत्तमिजी करता है तो यह गैरकानूनी है। ऐसे अधिकारियों का कर्मचारी संगठनों द्वारा हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।

“छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक, राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार से मांग किया है कि अकलतरा के विवादित सीईओ हिमाशु गुप्ता को अविलंब हटाया जाए।

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वाले रहेंगे परेशान, मिथुन सहित चार राशियों के लिए आज धनलाभ और प्रमोशन का योग, देखिये आज का राशिफल
NW News