हेडलाइन

शिक्षक प्रमोशन : पदोन्नति-पदांकन में सरगुजा सबसे आगे… संयुक्त शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक का जताया आभार

रायपुर 26 अप्रैल 2023। शिक्षक से प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रदेश में चल रही है। परंतु एक बार फिर अपने तेज तर्रार कार्यशैली को लेकर चर्चित सम्भागीय संयुक्त से संचालक हेमंत उपाध्याय ने पूरे छ. ग. में जारी इस पदोन्नति के पारदर्शी पदांकन में सरगुजा सम्भाग को प्रथम स्थान प्रदान कर एक बार फिर बाजी मारी है।


छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर,सरगुजा,बलरामपुर,जशपुर के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,स्नेहलता पाठक,संतोष टांडे,रामप्रकाश जायसवाल,प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह ने पदोन्नत शिक्षकों के साथ सम्भागीय संयुक्त संचालक से मिल इस पदोन्नति पदांकन हेतु उनका फूलमाला,मिष्ठान से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।


उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया कि टी संवर्ग में शिक्षक पद से 769 प्रधान पाठक पद पर तथा 236 गणित 187 अंग्रेजी 781 विज्ञान 523 हिंदी व 2 उर्दू के यू डी टी पद पर कुल 2498 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं वही ई संवर्ग में 27 प्रधान पाठक 72 गणित 54 अंग्रेजी 50 विज्ञान 24 हिंदी तथा एक उर्दू शिक्षक के पद पर कुल 228 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।


सरगुजा सम्भाग में त्वरित हुई पदोन्नति की इस कार्यवाही से पदोन्नत शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। संयुक्त संचालक का आभार व्यक्त करने में राजकुमार सिंह,विक्रम सिंह तोमर,अजीत सिंह,जितेंद तिवारी,संजय मिश्रा,जय गुप्ता,प्रदीप जायसवाल,अशोक गुप्ता,राजेश, विनय यादव,प्रदीप पटेल,आलोक मिश्रा, सूरज पैकरा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Back to top button