हेडलाइन

शिक्षक प्रमोशन अपडेट : 10 नवंबर तक मांगी गयी शिक्षकों की पूरी जानकारी…..इसी जानकारी के आधार पर ही होगी आगे की प्रमोशन प्रक्रिया

बिलासपुर 4 नवंबर 2022। बिलासपुर संयुक्त संचालक ने सभी बीईओ को निर्देश जारी कर शिक्षकों की जानकारी मंगायी है। निर्देश में 1 नवंबर की स्थिति में विकासखंड में कार्यरत उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी की जानकारी संकुल समन्वयकों के माध्यम से मांगी है।

आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि संकुल समन्वयक व विकासखंड द्वारा दी गयी जानकारी के आधापर पर आने वाले दिनों प्रमोशन की कार्यवाही होगी। सपष्ट उल्लेख किया गया है कि अगर किसी भी शिक्षक के संदर्भ में गलत जानकारी होती है तो संबंधित शिक्षक, संकुल समन्वयक, संस्था प्रमुखव विकासखंड शिक्षा अधिकारी ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे। 10 नवंबर तक ये जानकारी मांगी गयी है।

Back to top button