×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 31 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

TET अपडेट: विभागीय TET परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर, जल्द जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश; DPI संचालक से मिले शिक्षक नेता

रायपुर 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। विभागीय TET परीक्षा आयोजित कराने की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के संचालक ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात की। बैठक में सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, विभागीय TET परीक्षा और परीक्षा की तैयारी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विभागीय TET परीक्षा पर हुई अहम चर्चा

मुलाकात के दौरान सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित करने, साल में तीन बार TET परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना और शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित अवसर एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ हुई पिछली वार्ता के बाद प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षक विभागीय TET परीक्षा को लेकर इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में DPI संचालक से मुलाकात कर परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

TET के लिए विभाग ने शुरू की प्रारंभिक तैयारी

रविंद्र राठौर के मुताबिक, सेवारत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा कराने को लेकर विभाग की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। विभाग शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भी गंभीरता से काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग के स्तर पर इस बात पर विचार किया जा रहा है कि विभागीय TET परीक्षा का पेपर किस स्तर का होगा, परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी कौन होगी और परीक्षा की प्रक्रिया किस तरह पूरी की जाएगी।

शिक्षकों को तैयारी के लिए मिलेगा पर्याप्त अवसर?

शिक्षक फेडरेशन की ओर से यह भी मांग रखी गई कि सेवारत शिक्षकों को TET परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय के साथ उचित मार्गदर्शन और तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। राठौर ने कहा कि इस दिशा में विभाग की ओर से सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

इससे प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सकती है।

जल्द जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि फेडरेशन को उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही विभागीय TET परीक्षा आयोजित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा। विभाग की ओर से प्रारंभिक तैयारी शुरू होने की जानकारी के बाद सेवारत शिक्षकों में भी उम्मीद जगी है।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

DPI संचालक से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजू टंडन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी दिनेश नायक और प्रदेश पदाधिकारी पीताम्बर बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फिलहाल शिक्षकों की नजर विभाग की ओर से जारी होने वाले आगामी दिशा-निर्देशों पर टिकी है। विभागीय TET परीक्षा का प्रारूप, पात्रता, एजेंसी और परीक्षा की संभावित तारीख को लेकर स्पष्टता आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही सामने आएगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

TET को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सक्रियता की तेज, 1 से 15 सितंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान; जनप्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों को ज्ञान सौंपने की तैयारी

RECOMMENDED

बिलासपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले 35 चोट के निशान; DGP और मुख्य सचिव को नोटिस

RECOMMENDED

ट्रांसफर न्यूज : पुलिसकर्मियों का बड़ी संख्या में हुआ तबादला, 38 कांस्टेबल इधर से उधर; देखें पूरी लिस्ट

RECOMMENDED

CG छुट्टी : स्थानीय अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश; देखें बदली हुई तारीखें

RECOMMENDED

भाजपा नियुक्ति : बीजेपी ने मोर्चा प्रभारियों के नामों का किया ऐलान, इन सात नेताओं को दी गयी अहम जिम्मेदारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की हो रही नीलामी, मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया सक्रिय भागीदारी का आह्वान, बोले, खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़

RECOMMENDED

CG Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, ASI समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला

RECOMMENDED

पिकअप और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल, 5 से ज्यादा रेफर, चंद्रहासिनी मंदिर से लौटने के दौरान हादसा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को DA की डंडी! टीचर्स एसोसिएशन ने की 86 माह के एरियर्स की मांग, 3 से 6 लाख तक नुकसान का दावा

RECOMMENDED

रतनपुर महामाया मंदिर विवाद के बाद BJP का बड़ा एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेशाना बेगम पद से मुक्त

RECOMMENDED

बिलासपुर में पथराव और बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, 16 संदिग्ध हिरासत में; 9 आरोपी जेल भेजे गए

RECOMMENDED
court

झीरम घाटी नरसंहार: अब 5 सितंबर को आएगा NIA स्पेशल कोर्ट का फैसला, पहले आज ही आना था फैसला

RECOMMENDED
Xiaomi 18 Fold

Xiaomi 18 Fold की डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक: 6,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ सितंबर में हो सकता है पेश

RECOMMENDED
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor

Maruti Fronx Vs Toyota Taisor: इंजन, फीचर्स और कीमत में समझें आपके लिए कौन सी SUV है सबसे बेहतर

RECOMMENDED
Renault Triber Turbo CNG

Renault Triber Turbo CNG: ARAI टेस्टिंग के दौरान दिखी नई ट्राइबर, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

RECOMMENDED
Citroen C3 Base Variant EMI Details

Citroen C3 Base Variant EMI Details: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्‍त? जानिए पूरा गणित

RECOMMENDED
This special homemade oil will stop hair fall and make your hair thick.

Hair Fall Control: झड़ते बालों को रोक कर घना बनाएगा घर पर बना यह खास तेल, नोट करें रेसिपी

RECOMMENDED
'Hanuman Ansh' Box Office

‘Hanuman Ansh’ Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने चौथे हफ्ते में मचाया तहलका, कमाई 38 करोड़ के पार

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश; 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी

RECOMMENDED
England clinched the series with a 194-run victory.

ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

TET अपडेट: विभागीय TET परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर, जल्द जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश; DPI संचालक से मिले शिक्षक नेता