×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 31 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

झीरम घाटी नरसंहार: अब 5 सितंबर को आएगा NIA स्पेशल कोर्ट का फैसला, पहले आज ही आना था फैसला

court
court

जगदलपुर 31 अगस्त 2026। बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में लंबे समय से चल रही न्यायिक प्रक्रिया अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। एनआईए की स्पेशल कोर्ट इस मामले में 5 सितंबर 2026 को फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने सोमवार को फैसले की तारीख तय की।

इससे पहले भी अदालत ने फैसला सुनाने की तारीख तय की थी, लेकिन अब एक बार फिर फैसला 5 सितंबर तक सुरक्षित रख दिया गया है। मामले में 12 अगस्त को अंतिम सुनवाई हुई थी। लंबे समय से चली आ रही जांच, सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब सभी की निगाहें एनआईए की विशेष अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

Advertisement

मामले में फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे हमले से जुड़े कई कानूनी और तथ्यात्मक पहलुओं पर अदालत का रुख स्पष्ट होगा। फैसला आने के बाद यह सामने आएगा कि अदालत ने मामले में पेश किए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को किस तरह से देखा है।

सिंहदेव के बयान के बाद फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

फैसले से पहले पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने एक बार फिर झीरम घाटी हमले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के दौरान सुरक्षा इंतजामों और हमले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। सिंहदेव के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

क्या था झीरम घाटी हत्याकांड?

25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा से जगदलपुर लौट रही थी। इसी दौरान दरभा इलाके की झीरम घाटी में घात लगाए नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर बड़ा हमला कर दिया था।

हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत सुरक्षा जवानों और अन्य लोगों की मौत हुई थी। यह घटना छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिनी जाती है।

कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की हुई थी हत्या

झीरम घाटी हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल और उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की जान चली गई थी। हमले में कई सुरक्षा जवान भी शहीद हुए थे, जबकि आम नागरिक की भी मौत हुई थी।

करीब 13 साल बाद इस मामले में अदालत के फैसले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 5 सितंबर 2026 को एनआईए स्पेशल कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद झीरम घाटी हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

Xiaomi 18 Fold

Xiaomi 18 Fold की डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक: 6,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ सितंबर में हो सकता है पेश

RECOMMENDED
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor

Maruti Fronx Vs Toyota Taisor: इंजन, फीचर्स और कीमत में समझें आपके लिए कौन सी SUV है सबसे बेहतर

RECOMMENDED
Renault Triber Turbo CNG

Renault Triber Turbo CNG: ARAI टेस्टिंग के दौरान दिखी नई ट्राइबर, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

RECOMMENDED
Citroen C3 Base Variant EMI Details

Citroen C3 Base Variant EMI Details: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्‍त? जानिए पूरा गणित

RECOMMENDED
This special homemade oil will stop hair fall and make your hair thick.

Hair Fall Control: झड़ते बालों को रोक कर घना बनाएगा घर पर बना यह खास तेल, नोट करें रेसिपी

RECOMMENDED
'Hanuman Ansh' Box Office

‘Hanuman Ansh’ Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने चौथे हफ्ते में मचाया तहलका, कमाई 38 करोड़ के पार

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश; 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी

RECOMMENDED
England clinched the series with a 194-run victory.

ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

RECOMMENDED
Kajari Teej 2026

Kajari Teej 2026 : भादों की फुहारों के बीच अपनों को भेजें कजरी तीज के ये खूबसूरत बधाई संदेश

RECOMMENDED

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत

RECOMMENDED
crime APRADH

रक्षा बंधन पर सगे भाई की हत्या, शराब दुकान के पास युवक को चाकू से मारा; दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG : बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी कार्रवाई, अधीक्षिका निलंबित; एक को हटाया, दो BEO को नोटिस

RECOMMENDED
BSNL 299 Plan

BSNL 299 Plan: 30 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS; जानें पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Ultraviolette X47 Recon+ Review

Ultraviolette X47 Recon+ Review: 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की असली सच्चाई, खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां

RECOMMENDED
Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO का भारतीय ऑटो बाजार में दबदबा, 7 महीनों में 70 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch Date

Kia Sorento Launch Date: 4 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगी किआ सोरेंटो, फॉर्च्यूनर को मिलेगी सीधी टक्कर

RECOMMENDED
UCO Bank SO Recruitment 2026

UCO Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी detail

RECOMMENDED

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत