×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

रक्षा बंधन पर सगे भाई की हत्या, शराब दुकान के पास युवक को चाकू से मारा; दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार

crime APRADH
crime APRADH

बिलासपुर 30 अगस्त 2026। रक्षा बंधन के दिन पारिवारिक विवाद में सगे भाई की हत्या और शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या के दो अलग-अलग मामलों में बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक मामले में आरोपी ने अपने ही भाई के सिर पर लोहे के सब्बल से हमला कर उसकी जान ले ली थी, जबकि दूसरे मामले में शराब खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

रक्षा बंधन के दिन सगे भाई की हत्या

पहला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को सुभाष कुर्रे अपने घर पर था। उस समय परिवार के लोग रक्षा बंधन का पर्व मना रहे थे और उसकी बहन राखी बांध रही थी।

Advertisement

इसी दौरान शाम करीब 5 बजे सुभाष का भाई सुदर्शन कुर्रे (36) वहां पहुंचा। सुदर्शन ने अपने भांजों को लेकर सुभाष से गाली-गलौज नहीं करने की बात कही। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुदर्शन घर से लाठी लेकर आया और सुभाष के साथ मारपीट करने लगा।

सुभाष ने किसी तरह उसके हाथ से लाठी छीन ली। इसके बाद सुदर्शन अपने घर गया और वहां से लोहे का सब्बल लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने सब्बल से सुभाष के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद सुभाष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी सुदर्शन मौके से फरार हो गया।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर सुदर्शन कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या

दूसरा मामला भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेंद्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था।

शराब खरीदने के दौरान राकेश का दो युवकों के साथ धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और शराब दुकान के बाहर दोनों युवकों ने राकेश के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने राकेश के पेट में चाकू से हमला कर दिया।

चाकू लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

CCTV और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

हत्या की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले की जांच में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम को लगाया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस वारदात में एक नाबालिग बालक और उसका साथी राजा मनहर (25), निवासी कोरमी मोड़, सिरगिट्टी शामिल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया। नाबालिग आरोपी के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई, जबकि आरोपी राजा मनहर को न्यायालय में पेश किया गया।

बिलासपुर में एक ही दिन सामने आए हत्या के इन दोनों मामलों ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों प्रकरणों में आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत

RECOMMENDED

CG : बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी कार्रवाई, अधीक्षिका निलंबित; एक को हटाया, दो BEO को नोटिस

RECOMMENDED
BSNL 299 Plan

BSNL 299 Plan: 30 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS; जानें पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Ultraviolette X47 Recon+ Review

Ultraviolette X47 Recon+ Review: 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की असली सच्चाई, खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां

RECOMMENDED
Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO का भारतीय ऑटो बाजार में दबदबा, 7 महीनों में 70 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch Date

Kia Sorento Launch Date: 4 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगी किआ सोरेंटो, फॉर्च्यूनर को मिलेगी सीधी टक्कर

RECOMMENDED
UCO Bank SO Recruitment 2026

UCO Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी detail

RECOMMENDED

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत