×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत

रायपुर 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस संबंध में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी रूटीन प्रक्रिया का अर्थ यह कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस विषय में भी दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों को ऐसे भ्रामक प्रचार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने किया तीखा पलटवार

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी आदत के मुताबिक बेबुनियाद दावों के जरिए प्रदेश की जनता को गुमराह करने में जुटी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के किसी भी भ्रामक प्रचार पर बिल्कुल ध्यान न दें। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, किसान और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती बिजली सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उपभोक्ताओं व किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार संकल्पित- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य बिजली कंपनियों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करना है, न कि उन्हें निजी हाथों में सौंपना। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत ही पावर कंपनियों को मजबूत बनाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार किसी भी स्थिति में प्रदेश के उपभोक्ताओं और किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

crime APRADH

रक्षा बंधन पर सगे भाई की हत्या, शराब दुकान के पास युवक को चाकू से मारा; दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG : बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी कार्रवाई, अधीक्षिका निलंबित; एक को हटाया, दो BEO को नोटिस

RECOMMENDED
BSNL 299 Plan

BSNL 299 Plan: 30 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS; जानें पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Ultraviolette X47 Recon+ Review

Ultraviolette X47 Recon+ Review: 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की असली सच्चाई, खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां

RECOMMENDED
Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO का भारतीय ऑटो बाजार में दबदबा, 7 महीनों में 70 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch Date

Kia Sorento Launch Date: 4 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगी किआ सोरेंटो, फॉर्च्यूनर को मिलेगी सीधी टक्कर

RECOMMENDED
UCO Bank SO Recruitment 2026

UCO Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी detail

RECOMMENDED

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रक्षा बंधन पर सगे भाई की हत्या, शराब दुकान के पास युवक को चाकू से मारा; दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार