×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 30 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG : बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी कार्रवाई, अधीक्षिका निलंबित; एक को हटाया, दो BEO को नोटिस

सुकमा 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विद्यार्थियों के उल्टी-दस्त से बीमार होने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पोलमपल्ली स्थित पोटाकेबिन एवं आरएमएसए छात्रावास में बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मामले में छात्रावास संचालन में लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षिका पदमलता मौर्य को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सहायक शिक्षक वैजयंती चंद्रा को नया प्रभार सौंपा गया है।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन अलर्ट

पोलमपल्ली के पोटाकेबिन एवं आरएमएसए छात्रावास में बच्चों के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग दोरनापाल की टीम ने 28 और 29 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान छात्रावास में रहने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Advertisement

29 अगस्त को कलेक्टर अमित कुमार ने स्वयं संस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के संचालन और व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां सामने आईं। इसके बाद प्रशासन ने अधीक्षिका पदमलता मौर्य को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया और सहायक शिक्षक वैजयंती चंद्रा को छात्रावास का प्रभार सौंपा।

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। वहीं, मामले में कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच टीम को मामले की पूरी पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रावास में स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छात्रावास में तत्काल कई व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में दो नए वाटर फिल्टर लगाए गए हैं और बच्चों को उबला हुआ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है।

नालियों और शौचालयों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए पीएचई विभाग ने पानी के सैंपल लिए हैं, जबकि खाद्य विभाग ने भोजन के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। बच्चों के हाथ धोने और बर्तन साफ करने के लिए अलग-अलग स्थान भी निर्धारित किए गए हैं।

जिले के सभी छात्रावासों की होगी जांच

घटना के बाद प्रशासन ने जिले के सभी पोटाकेबिन और छात्रावासों की व्यवस्थाओं की जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को दो दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

गंजेनार छात्रावास की अधीक्षिका भी हटाई गई

इसी बीच सुकमा जिले के विकासखंड छिंदगढ़ स्थित शासकीय कन्या आश्रम/छात्रावास गंजेनार में भी लापरवाही का मामला सामने आया। आश्रम भवन का मरम्मत कार्य समय पर पूरा नहीं होने और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के बावजूद इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने पर प्रशासन ने अधीक्षिका जसबती मांझी को पद से हटा दिया है।

उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सहायक शिक्षक आशाकली को नया प्रभार सौंपा गया है।

50 छात्राओं में सिर्फ 13 स्कूल पहुंच रही थीं

बीईओ छिंदगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, गंजेनार आश्रम में कुल 50 छात्राएं दर्ज हैं। इनमें से केवल 13 छात्राएं ही प्राथमिक शाला गंजेनार में पढ़ने पहुंच रही थीं, जबकि 37 छात्राएं अपने-अपने गांवों की स्थानीय प्राथमिक शालाओं में पढ़ाई कर रही थीं।

दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं में उरमापाल, भोपावाड़ा, मेखावाया, कुन्दनपाल, अन्दुमपाल, कोडरीपाल, चौपेल, पोन्दुम, किकिरपाल और तुमकापाल की छात्राएं शामिल हैं।

मरम्मत पूरी होने तक दूसरे छात्रावास में होगा संचालन

मामला सामने आने के बाद आश्रम भवन का मरम्मत कार्य पूरा होने तक इसका संचालन अस्थायी रूप से सुकमा स्थित मरकामपारा छात्रावास में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही नियमित निरीक्षण में लापरवाही बरतने के मामले में बीईओ छिंदगढ़ को भी शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद साफ है कि छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही को अब गंभीरता से लिया जा रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत

RECOMMENDED
crime APRADH

रक्षा बंधन पर सगे भाई की हत्या, शराब दुकान के पास युवक को चाकू से मारा; दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
BSNL 299 Plan

BSNL 299 Plan: 30 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS; जानें पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Ultraviolette X47 Recon+ Review

Ultraviolette X47 Recon+ Review: 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की असली सच्चाई, खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां

RECOMMENDED
Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO का भारतीय ऑटो बाजार में दबदबा, 7 महीनों में 70 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch Date

Kia Sorento Launch Date: 4 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगी किआ सोरेंटो, फॉर्च्यूनर को मिलेगी सीधी टक्कर

RECOMMENDED
UCO Bank SO Recruitment 2026

UCO Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी detail

RECOMMENDED

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में, राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED

CG-शिक्षिका से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; पत्नी दोषमुक्त

RECOMMENDED

“तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार” शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी छूट मिले, संजय शर्मा ने कहा, शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा

RECOMMENDED

बिना फीस तय किए निजी विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग की अनुमति पर सवाल, संजय सिंह ठाकुर बोले- नियम विरुद्ध प्रवेश देना अपराध

RECOMMENDED

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने कहा- महिलाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

RECOMMENDED

सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मांगा टेट से स्थायी मुक्ति, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रखी शिक्षामंत्री के समक्ष रखी पांच सूत्रीय मांगें, वीरेंद्र दुबे बोले..

RECOMMENDED

राहुल गांधी जल्द आएंगे बस्तर, जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, बोले, ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान

RECOMMENDED

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, 10 लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे 6 वोट, अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 दावेदार

RECOMMENDED

CG-दर्दनाक सड़क हादसा: घर से महज एक किमी पहले तीन दोस्तों की मौत, रक्षाबंधन पर बुआ को छोड़कर लौट रहे थे

RECOMMENDED
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

RECOMMENDED
Maruti Brezza Top Model EMI

Maruti Brezza Top Model EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिजली के निजीकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, बोले, कांग्रेस फैला रही भ्रम, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत