हेडलाइन

CG-SI भर्ती ब्रेकिंग : 29 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा, आवेदन भरने के लिए मिलेगा 3 दिन का मौका, पढ़िये ये विस्तृत जानकारी

रायपुर 16 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयीहै। सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक विशेष शाखा, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक फिंगर प्रिंट सहित अन्य 8 पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 29 जनवरी को होगी। व्यापम की तरफ से इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इससे पहले ये परीक्षा 6 नवंबर को 2022 को ही होने वाली थी, लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गया है

ब्रेकिंग-971 सब इंस्पेक्टर भर्ती का आदेश… मुख्यमंत्री ने युवा दिवस पर किया बड़ा ऐलान..अधिकारियों को दिये निर्देश

अहम बात ये है कि आवेदन जमा करने से वंचित रह गये अभ्यर्थियों के लिए 3 दिन का मौका रहेगा, इस दौरान वो अपना आवेदन भर सकते हैं. 16 जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन के लिए लिंक खोला जायेगा। इस दौरान भर्ती के लिए आवेदन जमा किया जा सकेगा। 29 जनवरी को परीक्षा प्रदेश में तीन स्थान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में आयोजित की जायेगी।

CG-SI भर्ती, बिग न्यूज : SI भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय….. इस दिन होंगे पेपर

975 पदों पर हो रही है भर्तियां

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में शुरु हुई थी। तब 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसी दौरान सरकार बदलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। साल 2021 में नए सिरे से आवेदन मंगाए गए और पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी गई। इन पदों के लिए तकरीबन 1,48,858 लोगों ने आवेदन किया।इस साल भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी और जून माह में दस्तावेजों और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 70,741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। वहीं 78,117 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने की वजह से बाहर हो गए।

Back to top button