हेडलाइन

CG : कलेक्टर ने हड़ताल पर गये 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को किया बर्खास्त,मचा हड़कंप

जगदलपुर 1 सितम्बर 2023। जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम के. ने हड़ताल में गए 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश शुक्रवार को जारी किया है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद हड़ताल पर गये कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के तहत् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से 21 अगस्त से लगातार काम बंद हड़ताल किया जा रहा है। जिसके कारण लोकहित-नागरिक सेवायें और शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को काफी असुविधा हो रही थी।

जिन सेवाओं के विषय में एस्मा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा-4 की उपधारा 1 एवं 2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए एवं सूचना उपरांत भी कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नहीं होने पर एस्मा अंतर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु दो सूचना के माध्यम से सूचित किया गया है। इसके बाद भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्य पर उपस्थित नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-6 एवं नियम-7 एवं छ.ग. अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम-1979 की धारा-4 की उपधारा 1 एवं 2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए 296 कर्मचारियों को कलेक्टर ने सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button