क्राइमहेडलाइन

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

 

Suman Kumari: मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छापेमारी के बाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा। सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आरे कॉलोनी में स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया, इस बात की पुख्ता सूचना थी कि इस सेक्स रैकेट के पीछे एक भोजपुरी एक्ट्रेस का हाथ है। वह एक दलाल के तौर पर इस सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई है।

अधिकारियों ने बताया, सेक्स रैकेट की जानकारी के बाद उनकी ओर से एक फर्जी कस्टमर भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी के पास भेजा गया। होटल में पहले से ही मॉडल्स मौजूद थीं। अधिकारियों के मुताबिक, 50 से 80 हजार के बीच डील हुई, जिसके बाद पुलिस ने पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन मॉडल्स को रेस्क्यू किया गया है, वह स्ट्रगल के दौर से गुजर रही हैं। वहीं सुमन कुमारी बीते छह साल से मुंबई में रह रही है, उसने कुछ फिल्मों व शो में काम किया है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि सुमन कितने दिनों से इस धंधे से जुड़ी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पूछताछ जारी है।

 

Back to top button