हेडलाइन

हेमकुमार साहू फिर बने सहायक शिक्षक फेडरेशन के रायपुर जिलाध्यक्ष…. लखेश्वर वर्मा को चुना गया जिला उपाध्यक्ष….

रायपुर। सहायक शिक्षक फेडरेशन में चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ती जा रही है। अब तक 10 से ज्यादा जिलाध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इसी कड़ी में आज रायपुर सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। वहीं तिल्दा से लखेश्वर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।

रायपुर कलेक्टरेट गार्डेन में हुए चुनाव में हेमकुमार साहू को निर्विरोध रायपुर जिलाध्यक्ष चुनाव गया। रायपुर जिला के चारों ब्लाक अध्यक्षों ने आपसी सहमति से रायपुर जिलाध्यक्ष के रूप हेमकुमार साहू के नाम पर सहमति बनायी, जिसके बाद निर्विरोध उनका चयन हो गया। चुनाव के दौरान फेडरेशन की तरफ से नियुक्त चुनाव प्रभारी मौजूद रहे। चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद हेमकमार साहू को सर्टिफिकेट दिया गया ।

इससे पहले आज हेमकुमार साहू के नाम पर तिल्दा ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, धरसींवा में संजय बंजारी, आरंग से छोटूराम साहू और अभनपुर से मनोज कुमार साहू ने सहमति जतायी और उन्हें जिलाध्यक्ष चुना। आपको बता दें कि फेडरेशन का प्रांतीय चुनाव इसी महीने होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष का चुनाव पूर्ण करना जरूरी होगा। ताकि मतदाता सूची के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के वोट डाले जा सके। ये जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन ने दी है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने भी हेमकुमार साहू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

Back to top button