हेडलाइन

छत्तीसगढ़ में भूकंप: जगदलपुर में आया भूकंप, डर से लोग अपने घरों से बाहर निकले..

जगदलपुर 24 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देर शाम जगदलपुर में कुछ देर के लिए धरती कांप उठी। हालांकि भूकंप से कहीं भी जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप का असर कुछ ही सेकेंड तक रहा। भूकंप की आहट से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गये। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता कितनी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर अड़ावल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अभी भी लोग घरों से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 8 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किये। फिलहाल मौसम विभाग नई दिल्ली से रीडिंग मिलने का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर बसे संगरेली गांव में भी आज दोपहर 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर का पथरागुडा और लालबाग का इलाका भूकंप का केंद्र था।

 

खबरें अपडेट की जा रही है… विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button