×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 25 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

TET मुक्ति रैली: सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक मोर्चा का हल्ला बोल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रायपुर 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता और शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षकों ने ‘TET मुक्ति रैली’ निकाली और अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।

रैली के बाद शिक्षकों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और संचालक डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने मांगों का शीघ्र निराकरण करते हुए शासन स्तर से आदेश जारी करने की मांग की।

Advertisement

प्रदेशभर में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से तत्काल सकारात्मक पहल की मांग की।

‘मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज’

राजधानी रायपुर में आयोजित रैली में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक केदार जैन और वीरेंद्र दुबे शामिल हुए। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने आंदोलन में शिक्षकों का नेतृत्व किया।

प्रदेश संचालक केदार जैन ने कहा कि शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और शीघ्र निराकरण नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों के निराकरण से संबंधित स्पष्ट आदेश चाहते हैं।

क्या हैं शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पांच प्रमुख मांगें?

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया है।

पहली मांग: सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए।

दूसरी मांग: शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पुरानी पेंशन सहित विभाग में प्रचलित सभी सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।

तीसरी मांग: केंद्रीय वेतनमान की संरचना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए वेतनमान लागू किया जाए और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।

चौथी मांग: ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को विभागीय स्तर पर बीएड कराने की व्यवस्था की जाए।

पांचवीं मांग: शिक्षा विभाग के विसंगतिपूर्ण राजपत्र 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

‘लगातार सरकार को अवगत कराया, अब सड़क पर उतरना पड़ा’

प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक लगातार अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखते रहे हैं। इसके बावजूद जब मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तब शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जब भी शिक्षकों के साथ अन्याय होता है, शिक्षक उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। उनकी मांगें न केवल जायज हैं, बल्कि सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादों और मौजूदा नियमों के अनुरूप भी हैं।

उन्होंने सरकार से अपील की कि शिक्षकों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि शिक्षकों को आंदोलन के लिए आगे मजबूर न होना पड़े।

रायपुर में बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल

राजधानी रायपुर में आयोजित TET मुक्ति रैली में प्रदेश संचालक केदार जैन, वीरेंद्र दुबे के साथ जिला संचालक प्रदीप साहू, अमित दुबे सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

शिक्षकों ने रैली के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से उठाया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई।

अब सरकार के अगले कदम पर नजर

25 अगस्त को हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब शिक्षकों की नजर सरकार की अगली कार्रवाई पर है। मोर्चा नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पांच सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ऐसे में TET की अनिवार्यता, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति, विभागीय बीएड और शिक्षा विभाग के नए राजपत्र जैसे मुद्दों पर सरकार का अगला कदम शिक्षक आंदोलन की दिशा तय कर सकता है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षा मंत्री बिग ब्रेकिंग : शिक्षकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सरकार बातचीत को तैयार, शिक्षा मंत्री ने कल मोर्चा नेताओं को बुलाया

RECOMMENDED
Air Fryer Pizza Samosa Recipe

CG-खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

RECOMMENDED

CG TET न्यूज : तमिलनाडु मॉडल पर छत्तीसगढ़ में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, 80 हजार शिक्षकों को TET से राहत देने की अपील

RECOMMENDED

CG News:- लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, बोले- अब फील्ड में दिखना चाहिए काम; रोज देनी होगी हिसाब, नक्शा बटांकन में तेजी लाने के निर्देश

RECOMMENDED

CG- फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम

RECOMMENDED
DA MAHANGAI BHATTA

CG DA बढ़ा : सातवें वेतनमान के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ

RECOMMENDED
BADI KHABAR

हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले बड़ा एक्शन: आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव सस्पेंड, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की तैयारी, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग मीटिंग अपडेट: TET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकती है राहत, लेकिन प्रमोशन पर क्या सोच रही है सरकार, पढ़िये ये रिपोर्ट

RECOMMENDED

TET के झमेले से मुक्ति चाहिए! बारिश में भी नहीं डिगे शिक्षक, पांच मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा की प्रदेशभर में रैली, TET की अनिवार्यता पर गरजे शिक्षक

RECOMMENDED

CG- SI सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

RECOMMENDED
धमतरी में 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, जमीन विवाद के बाद हुक्का-पानी बंद; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

CG-जमीन विवाद के बाद 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने का आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

RECOMMENDED

CG-चोरनी गैंग: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचर गैंग की 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर जब्त

RECOMMENDED
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की नगरीय निकाय क्षेत्र की समीक्षा

CG-PM आवास पर 30 सितंबर की डेडलाइन, रायपुर में ई-बस के नए रूट; वेस्ट-टू-एनर्जी पर भी बड़ा प्लान, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की समीक्षा

RECOMMENDED

पुलिस थानों के CCTV पर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे हर समय चालू रखने के निर्देश; रिकॉर्डिंग मिटने पर तय होगी जवाबदेही

RECOMMENDED

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
Poco F9 Series Launch Date

Poco F9 Series : 1 सितंबर को होगी Poco F9 Pro और F9 Ultra की ग्लोबल एंट्री, जानें डिटेल्स

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद