×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 25 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षा मंत्री बिग ब्रेकिंग : शिक्षकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सरकार बातचीत को तैयार, शिक्षा मंत्री ने कल मोर्चा नेताओं को बुलाया

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में TET से प्रभावित शिक्षकों के लिए आज की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेशभर में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जोरदार प्रदर्शन और बढ़ते आक्रोश के बाद राज्य सरकार ने बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता तलाशना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेताओं को TET सहित पांच प्रमुख मांगों पर वार्ता के लिए बुलाया है।

यह बैठक 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में होगी। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक एवं संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन, शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे और टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा को वार्ता के लिए बुलाया गया है।

Advertisement

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन के बाद आया बातचीत का बुलावा

आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने TET सहित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदेशभर में हुए इस व्यापक प्रदर्शन के बाद ही सरकार ने शिक्षक मोर्चा के नेताओं को बातचीत के लिए बुलावा भेजा है। इसे आंदोलन के दबाव और मोर्चा की एकजुटता के बाद सरकार की ओर से सुलह का रास्ता तलाशने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मोर्चा का रुख आज के आंदोलन के दौरान काफी सख्त रहा। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि सेवा सुरक्षा और TET की अनिवार्यता से जुड़े मुद्दे पर सरकार को ठोस निर्णय लेना होगा।

शिक्षा मंत्री बोले- सेवा सुरक्षा के लिए विकल्प तलाश रही सरकार

आज ही शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा था कि सरकार TET के मुद्दे पर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर विकल्प तलाश रही है।

शिक्षा मंत्री के अनुसार, इस संबंध में शिक्षा सचिव लगातार मध्य प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। मध्य प्रदेश में लागू विभागीय TET मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में भी इस तरह के विकल्प को लागू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

मंत्री के इस बयान के बाद TET से प्रभावित शिक्षकों के बीच उम्मीद बढ़ी है कि सरकार जल्द ही सेवा सुरक्षा और पदोन्नति से जुड़े गतिरोध का समाधान निकाल सकती है।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पांच प्रमुख मांगें

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।

1. TET से पूर्ण राहत

शिक्षकों की सबसे बड़ी मांग है कि सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से पूर्ण राहत दी जाए।

2. पूर्व सेवा से पेंशन और अन्य लाभ

शिक्षकों की मांग है कि उनकी पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन और अन्य सभी सेवा लाभ दिए जाएं।

3. केंद्रीय वेतनमान और वेतन विसंगति

मोर्चा ने राज्य के शिक्षकों को केंद्र सरकार के समान वेतनमान देने और लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है।

4. भर्ती और पदोन्नति नियमों में संशोधन

शिक्षकों ने 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन की मांग की है।

5. B.Ed. ब्रिज कोर्स

मोर्चा की मांग है कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर B.Ed. ब्रिज कोर्स की व्यवस्था की जाए।

आंदोलन की एकजुटता के बाद वार्ता तक पहुंचा मामला

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आज हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन ने TET के मुद्दे को एक बार फिर सरकार के सामने प्रमुखता से रख दिया है। मोर्चा के नेताओं केदार जैन, वीरेंद्र दुबे और संजय शर्मा की अगुवाई में विभिन्न शिक्षक संगठनों की एकजुटता ने सरकार पर बातचीत का दबाव बनाया।

अब 26 अगस्त की बैठक में TET से प्रभावित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति और पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार तथा शिक्षक नेताओं के बीच विस्तार से चर्चा होगी।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन के दौरान साफ कहा था कि यदि सरकार मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ऐसे में कल होने वाली बैठक को TET प्रभावित हजारों शिक्षकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED
Air Fryer Pizza Samosa Recipe

CG-खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

RECOMMENDED

CG TET न्यूज : तमिलनाडु मॉडल पर छत्तीसगढ़ में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, 80 हजार शिक्षकों को TET से राहत देने की अपील

RECOMMENDED

CG News:- लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, बोले- अब फील्ड में दिखना चाहिए काम; रोज देनी होगी हिसाब, नक्शा बटांकन में तेजी लाने के निर्देश

RECOMMENDED

CG- फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम

RECOMMENDED
DA MAHANGAI BHATTA

CG DA बढ़ा : सातवें वेतनमान के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ

RECOMMENDED
BADI KHABAR

हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले बड़ा एक्शन: आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव सस्पेंड, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया

RECOMMENDED

TET मुक्ति रैली: सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक मोर्चा का हल्ला बोल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की तैयारी, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग मीटिंग अपडेट: TET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकती है राहत, लेकिन प्रमोशन पर क्या सोच रही है सरकार, पढ़िये ये रिपोर्ट

RECOMMENDED

TET के झमेले से मुक्ति चाहिए! बारिश में भी नहीं डिगे शिक्षक, पांच मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा की प्रदेशभर में रैली, TET की अनिवार्यता पर गरजे शिक्षक

RECOMMENDED

CG- SI सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

RECOMMENDED
धमतरी में 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, जमीन विवाद के बाद हुक्का-पानी बंद; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

CG-जमीन विवाद के बाद 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने का आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

RECOMMENDED

CG-चोरनी गैंग: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचर गैंग की 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर जब्त

RECOMMENDED
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की नगरीय निकाय क्षेत्र की समीक्षा

CG-PM आवास पर 30 सितंबर की डेडलाइन, रायपुर में ई-बस के नए रूट; वेस्ट-टू-एनर्जी पर भी बड़ा प्लान, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की समीक्षा

RECOMMENDED

पुलिस थानों के CCTV पर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे हर समय चालू रखने के निर्देश; रिकॉर्डिंग मिटने पर तय होगी जवाबदेही

RECOMMENDED

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
Poco F9 Series Launch Date

Poco F9 Series : 1 सितंबर को होगी Poco F9 Pro और F9 Ultra की ग्लोबल एंट्री, जानें डिटेल्स

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद