क्राइमबिग ब्रेकिंग

युवती और बच्चे की हत्या : एक ही रस्सी में बंधा मिला दोनों का शव, पास ही पड़ा था खरगोश का भी शव, पुलिस जांच में…

जांजगीर-चांपा 15 मई 2023। जांजगीर के लिए सोमवार का दिन काफी मनहूस रहा। शादी के पार्टी के पहले जहां दुल्हे सहित तीन की मौत हो गयी, वहीं एक युवती और बच्चे का भी शव मिला है। घटना जांजगीर के मामला नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार का है। जहां एक युवती और बच्चे का शव मिला है। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया है। पास में एक मरा हुआ खरगोश भी मिला है।

शव को कंबल में लपेटकर फेंका गया था। पुलिस को स्थानीय लोगों ने शव की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा मिला है। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। अभी दोनों के बारे में जानकारी नहीं आयी है। पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि दोनों की हत्या कर नाले किनारे फेंका गया है।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दोनों के तस्वीरें भेजी गई हैं। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लड़के को रस्सी से खींचा गया है। ऐसे निशान उसके शरीर पर मिले हैं। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच होगी। जबकि बच्चे की उ्म्र करीब 8 साल होगी। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Back to top button