क्राइम

CG – शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, तो उल्टे पत्नी ने पति की डंडे से मारकर कर दी हत्या…..

 

कोरबा 1 दिसंबर 2021- शराब के नशे में एक शख्स अपनी पत्नी को मारने लगा, पति की इस हरकत से परेशान पत्नी ने उल्टे पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पूरा मामला कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना का है। बताया जा रहा है कि लेमरू थाना क्षेत्र में रहने वाला 41 वर्षीय बसीन तिर्की पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। बताया जा रहा है कि आदतन शराबी बसीन तिर्की शराब के नशे में घर पहुँचा था। घर पर उसने पत्नी अनिला तिर्की को खाने में चावल बनाने के लिए कहां, पत्नी के इस बात से इंकार करते ही शराबी पति उसके साथ विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर बसीन तिर्की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे तैश में आकर पत्नी ने उल्टे पति पर ही डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर डंडे की चोट लगते ही वह मौके पर गिर गया। जिसके बाद पत्नी घर के कमरे में सोने चली गयी। उधर रात भर घायल बसीन तिर्की के सिर और कान से खून बहने और समय पर उपचार नही मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गयी। सुबह इस घटना की जानकारी जब अनिला की मां को हुई, तो उसने इस घटना की जानकारी लेमरू थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताय जा रहा है कि मृतक मूलतः रायगढ़ जिला के ग्राम कापू बहरा का रहने वाला था। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। वही शराब के नशे में हुए इस घटना के बाद तीन बच्चों के सर से पिता का का साया छिनने के साथ ही मां का साथ भी छूट गया है।

Back to top button