क्राइम

CG- शिक्षक दंपति की मौत- तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कार सवार रिडायर्ड शिक्षक और पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, घायल चालक गंभीर

 

जीपीएम 20 फरवरी 2022 । मध्यप्रदेश से बिलासपुर लौट रहे एक रिटायर्ड शिक्षक दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तड़के 4.30 बजें हुए इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, इस दुर्घटना में जहा कार में सवार रिटायर्ड शिक्षक और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वही चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा घटनाक्रम गौरेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर के शांति नगर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक लोक नाथ त्रिपाठी का परिवार निवास करता है। लोकनाथ त्रिपाठी अपनी पत्नी चंद्रकांता त्रिपाठी के साथ मध्यप्रदेश के सीधी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। जहां से वापस लौटनेे के दौरान आज तड़के गौरेला थानांतर्गत कारिआम गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

इस दुर्घटना में जहां लोकनाथ त्रिपाठी और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वही कार चला रहे चालक को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद परिवार में मातम व्याप्त है। वही पुलिस ये सुबह सुबह हुए इस सड़क हादसे की वजह चालक को झपकी आना मान नही है।

Back to top button