क्राइमहेडलाइन

CG NEWS- दुल्हन की मां और बड़ी मां सहित तीन की मौत….शादी के बाद लौट रही परिजनों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही दो की मौत, एक ने …

बलौदाबाजार 30 मार्च 2023। शादी के घर में उस वक्त मातम पसर गया। जब एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन की मां और बड़ी मां सहित तीन महिलाओं की मौत हो गयी। हादसा बुधवार की देर रात को हुई थी। ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुर दिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए गए हुए थे। यहां दोनों की शादी मंदिर में होनी थी।शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए।

मायके पक्ष के लोग अपने घर बुधवार देर रात को ग्राम खैंदा लौट रहे थे, तभी ठाकुर दिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जानकारी के मुताबिक जयमाला शादी में तुरतुरिया मातागढ़ से मेहमान ट्रैक्टर से गये हुए थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। मृत महिलाओं में दुल्हन की मां राधा बाई मानिकपुरी (50 वर्ष) और बड़ी मां कुमारी बाई मानिकपुरी (53 वर्ष) शामिल है।

दुल्हन की मां और बड़ी मां की मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। तीनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button