मनोरंजन

दिल्ली मेट्रो में गोमि गोम गानों पर बच्ची ने किया जबरदस्त डांस,…Video देख हो जाएंगे फैन…

नई दिल्ली 25 अगस्त 2022 : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ लोग अपनी किस्मत को अजमा रहे है, सोशल मीडिया के जरिये कई लोग रातो रत फेमस हो जाते है। तो वही कई लोग कुछ भी हासिल नहीं कर पते। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां लोगों को लोकप्रियता हासिल करने में मिनटों नहीं लगते। यहां कब क्या वायरल हो जाए इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इन दिनों छोटे-छोटे बच्चों को इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाते देखना आम बात हो गई है। वहीं यूजर्स को भी मनोरंजक कंटेंट के साथ क्यूटनेस से ओवरलोड वीडियो काफी पसंद आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियों दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है, जहां एक बच्ची को मेट्रो में जबरदस्त डांस करते देखा जा रहा है।

हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो में छोटी सी बच्ची ‘गोमी गोमी’ पर डांस करती हुई दिखाई दे रहा है। बच्ची के डांस का यह वीडियो इन दिनों यूजर्स के आंखों का तारा बना हुआ है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। यूं तो सोशल मीडिया पर ऑडियो गोमी गोमी पर अब तक ढेरों वीडियो बनाए जा चुके हैं, लेकिन इस बच्ची का वीडियो कुछ ज्यादा ही स्वीट है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी बच्ची मेट्रो में खड़े होकर ऑडियो गोमी गोमी पर डांस कर रही है। कभी बच्ची डांस करते-करते आंखें मिचका रही है, तो कभी कमर हिलाते हुए दिल जीत लेने वाली अंदाज दिखा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची के पीछे खड़े एक लड़का, लड़की उसके डांस को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CewAXVnl_Js/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। मजेदार बात ये है कि लड़की के पीछे डांस कर रहे इस अजनबी लड़की ने भी इस पोस्ट को सोशल मीडिया में ढूंढा और इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘अरे किडो, मुझे वीडियो में रखने के लिए धन्यवाद।’ इस वीडियो को अब तक 34 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देख यूजर्स रिएक्श देते हुए बच्ची पर प्यार लुटा रहे हैं।

Back to top button