मनोरंजन

Happy Birthday Samantha: 35 साल की हुई साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा…इन साउथ एक्टर्स के साथ सुपरहिट रही है सामंथा प्रभु की जोड़ी….

मुंबई 28 मार्च 2022 सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। वह हर साल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सामंथा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें साउथ एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। वह हर साल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सामंथा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें साउथ एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अल्लू अर्जुन सामंथा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी साउथ सिनेमा में काफी पसंद की जाती है। दोनों फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म दक्षिण भारत के साथ ही हिंदी पट्टी के लोगों को भी काफी पसंद आई थी।

विजयतमिलनाडु में लोग विजय को प्यार से थलपति भी बुलाते हैं। विजय और सामंथा की जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी है। दोनों एक साथ फिल्म काथी में काम कर चुके हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था।

Back to top button