भारी बारिश का कहर जारी,…नदियों में उफान,…पानी के बहाव के बीच ढह गया रेलवे पुल…
हिमाचल 20 अगस्त 2022 : हिमाचल प्रदेश में लगतार हो रही बारिश ने कहर मचा रखा है। भारी बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल बह गया। इसके कारण रेल सेवाएं अगस्त के पहले हफ्ते तक रोक दी गई हैं। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर शामिल है। इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आकर कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा। जिला मंडी में पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग पर भी पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित है।
Himachal Pradesh | Heavy rainfall likely in Kangra, Chamba, Bilaspur, Sirmaur, and Mandi districts at isolated places during the next 2-3 hours: IMD pic.twitter.com/V0VfkI3311
— ANI (@ANI) August 20, 2022
वहीं, भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर सड़क धंसने के कारण एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। चंबा के डलहौजी से पटियाला जाने वाली बस आज यानी शनिवार सुबह सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण खाई में गिरने से बच गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।