क्राइम

CG – तेज रफ्तार बाईक और चार पहिया वाहन की टक्कर में यवुक की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के बाद बाईक में लगी आग, आरोपी वाहन चालक….

बिलासपुर 1 दिसंबर 2021- रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली है। बिलासपुर में एक तेज रफ्तार बाईक और चार पहिया वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने पर बाईक सवार युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही दुर्घटनाग्रस्त बाईक में आग लग जाने से बुरी तरह से जलकर खाक हो गयी। पूरा घटनाक्रम मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक रेमंड अकलतरा निवासी रिंकू विश्वकर्मा जांजगीर जिला के अमोरा से लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार रिंकू की तेज रफ्तार बाईक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री के पास चार पहिया वाहन से जा भिड़ी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में जहां बाईक सवार रिंकू विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वही आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगिरो की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। बताया जा रहा है कि इस दुघर्टना के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाईक में आग लग गयी थी। मस्तुरी पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button