क्राइम

अधिकारी रखता था प्रेमिका पर गंदी नजर,,लाश को सरकारी फ्लैट के आंगन में दफनाया और फिर सीमेंट से करवा दिया फर्श

दिल्ली 20 सितम्बर 2023| क्राइम नगरी बनती जा रही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दिल्ली के आर के पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब सर्वेयर का शव सरकारी फ्लैट के आंगन में दफना हउआ मिला। जानकारी के मुताबिक, कातिल ने हत्या कर पहले फ्लैट में दफनाया फिर फर्श सीमेंट से पक्का करवा दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नही चुकाए जिसके चलते  उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  

28 अगस्त को दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को मृतक महेश कुमार (42) के भाई मानेश ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसीपी वसंत विहार गरिमा तिवारी की देखरेख में आरके पुरम एसएचओ रविंद्र कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर रामवीर शर्मा, मंजूसा और सुरेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सर्वे ऑफ इंडिया में महेश को जानने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस को क्लर्क अनीस पर शक हुआ।

पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की

महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंचा। घर में महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वो बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया और पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया। फिर 29 अगस्त को आकर शव को घर के पीछे डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया। पुलिस ने 2 सितंबर को शव को बरामद कर लिया।

Back to top button