क्राइम

I LOVE U MANJU….लिखकर कैदी ने दी जान….बीबी की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, उसी के नाम को ….

बरगड़ (ओड़िशा) 10 मई 2022। …जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया था, उसी पत्नी का नाम हथेली में लिखकर कैदी ने जान दे दी। मरने के बाद कैदी ने अपने शरीर कई हिस्सों और हथेली पर लिखा – I LOVE U MANJU ।

 दो दिन पहले मृतक कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक ओड़िया के बरगड़ जिले में जेल के टॉयलेट में कैदी ने फासीं लगाकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने अपनी हथिये और जांच पर लिखा – I Love U Manju। हथेली के आलावे कैदी ने जांघ पर भी यही लिखा है।

जानकारी के मुताबिक सोहेला के पेटुपाली गांव में मोहित को पत्नी की हत्या में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे सोहला उपजेल में बंद किया गया था। सुबह चार बजे उसने गले में गमछा लगाकर जान दे दी। उसे 6 मई को पत्नी मंजू महेल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की के पक्ष वालों ने आरोप लगाया था कि मोहित ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। उसी की पजह से उसने हत्या कर दी।

Back to top button