क्राइम

CG : नाबालिग से गैंगरेप,वारदात के बाद लड़की और उसके परिवार वालों को आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

बलरामपुर 12 जून 2023। बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक लड़की को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वे उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की गयी। आरोपियों ने गैंगरेप की घटना के बाद पीड़ित लड़की को धमकाते हुए घटना का खुलासा करने पर उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपी युवको को अरेस्ट कर लिया हैं।

गैंगरेप की ये वारदात कुसमी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि 7 जून को 16 साल की लड़की अपने रिश्तेदार के घर पर शादी में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वहां पर पाखरडीह निवासी विनोद, संदीप तिर्की और चंद्रप्रकाश मिंज से उसकी मुलाकात हुई। घर के लोग शादी कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त थे। इतने में तीनों लड़को ने किशोरी से पहचान बढ़ाने के बाद उसे अपने साथ आईसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गये।बताया गया कि तीनों उसे गांव में डैम के पास लेकर गए। वहां कोई नहीं था, शाम होने वाली थी। उस दौरान लड़की ने ये वापस घर लौटने की बात कही, लेकिन युवकों ने मना कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने लड़की को छेड़ना शुरू कर दिया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। इस घटना के दौरान लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की को धमकाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी को भी कुछ बताया तो भी तुझे और तेरे घरवालों को जान से मार देंगे।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। वहीं डर के कारण लड़की 2 दिन तक चुप रही। उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

मगर बाद में उसने पुलिस को इस बात की जानकारी देने का फैसला किया। फिर परिजनों के साथ मिलकर उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में जाकर दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश दी। लेकिन 2 आरोपी विनोद और संदीप घर से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि दोनों आरोपी झारखंड भाग रहे थे। जबकि तीसरा आरोपी अंबिकापुर में छिपा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

Back to top button