क्राइम

पोते ने, दादी को उतारा मौत के घाट, पिता को भी पीटा, आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली 14 फरवरी 2023: दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके की इंद्र एन्क्लेव कॉलोनी में पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पोते को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दादी अपने पोते को शराब पीने से रोकती थी। इस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

12 फरवरी को प्रेम नगर इलाके में महिला की हत्या के सिलसिले में सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसआई नवीन यादव समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ करने पर मृतका की पहचान रायसा के रूप में हुई। उनके पति का नाम फिरोज है। मृतका का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया।

जांच के दौरान पता चला कि मृतका का अपने पोते से विवाद हुआ था। एक टीम उसके पोते को तलाशने में जुट गई। इस बीच मृतक का पोस्टमार्टम एसजीएम अस्पताल में कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर की राय के अनुसार शिकायतकर्ता अफरोज के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अफरोज मृतका का बेटा है।

बाद में पुलिस ने इस मामले में 30 साल के शाहरुख, जो कि मृतक का पोते है, उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच चल रही है। यह परिवार किराए के मकान में रह रहा था। 11 फरवरी की रात बुजुर्ग महिला का पोता शाहरुख अपने पिता संग शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो शाहरुख ने पहले अपने पिता अफरोज की पिटाई की। इससे पिता बेहोश हो गया और दादी की भी हत्या कर दी।

Back to top button